देहारगुड़ा का गौरव : राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देहारगुड़ा ने रचा सफलता का नया इतिहास

देहारगुड़ा का गौरव : राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देहारगुड़ा ने रचा सफलता का नया इतिहास

इन्हे भी जरूर देखे

देहारगुड़ा का गौरव : राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देहारगुड़ा ने रचा सफलता का नया इतिहास

मैनपुर–:–विकासखंड मैनपुर में पहली बार राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य परीक्षा 2025-26 का सफल संचालन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल में संपन्न हुआ। इस परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों से कुल 90 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया, जिनमें से 85 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सहभागिता की।
परीक्षा परिणाम में विकासखंड मैनपुर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि रही कि कुल 6 विद्यार्थियों ने जिला चयन सूची में स्थान बनाया। इनमें शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देहारगुड़ा के 3 होनहार विद्यार्थियों का चयन होना विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता और मेहनत का प्रमाण है।
विशेष रूप से विद्यालय की मेधावी छात्रा अनुराधा शांडिल्य ने विकासखंड में सर्वाधिक 115 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देहारगुड़ा का नाम पूरे विकासखंड एवं जिले में गौरवान्वित किया। साथ ही मुंगेश्वर एवं उमा दीवान ने भी चयन सूची में स्थान बनाया
यह सफलता केवल विद्यार्थियों की नहीं, बल्कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देहारगुड़ा के समर्पित शिक्षकों, पालकों एवं ग्रामवासियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने इसे शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन और सतत परिश्रम का प्रतीक बताया।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देहारगुड़ा के प्रधान पाठक चित्रसेन पटेल, कांतिलाल साहू ,सुरैया टंण्वीर, ओमप्रकाश वैष्णव, प्रेरणा कश्यप,रोहन दीवान ,इंद्र कुमार ,रूपेन्द्र पटेल, संकुल समन्वयक मुकेश ठाकुर, सरपंच महेश दीवान ,देवन नेताम ,पवन दीवान ,जुगलाल ,लीलाधर ,संजय ,कीर्तन, गणेश, शंकर के अलावा समस्त ग्रामीण एवं विद्यालय परिवार की ओर से समस्त चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित किया ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read