नवीन शिक्षा सत्र के शुभारंभ पर कलेक्टर ने किया गोदग्राम बिजली के हायर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण कलेक्टर श्री बीएस उईके ने विद्यार्थियों से की बातचीत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा स्वच्छ परिसर एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बच्चो को किया प्रोत्साहित

नवीन शिक्षा सत्र के शुभारंभ पर कलेक्टर ने किया गोदग्राम बिजली के हायर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण कलेक्टर श्री बीएस उईके ने विद्यार्थियों से की बातचीत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा स्वच्छ परिसर एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बच्चो को किया प्रोत्साहित

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने राज्यपाल के गोदग्राम बिजली स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया नवीन शिक्षा सत्र के शुभारंभ के अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर उन्हें नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं दीं तथा पुस्तक वितरण की जानकारी लिए कलेक्टर श्री उइके ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन अनुशासन एवं समय का सदुपयोग करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि वे अभी से प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी प्रारंभ करें उन्होंने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले एवं प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षाओं, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला एवं विद्यालय परिसर का अवलोकन किया उन्होंने पुस्तकालय में विषयवार एवं कक्षावार पुस्तकों को सुव्यवस्थित ढंग से रखने, विद्यार्थियों के लिए नियमित पुस्तक पठन की व्यवस्था विकसित करने तथा पुस्तकालय के अधिकतम उपयोग करने को कहा विज्ञान प्रयोगशाला में आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता एवं उनके नियमित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाने तथा अधिक से अधिक पौधे रोपित कर उनके संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने परिसर को हरित एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा उन्होंने शिक्षकों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण अध्यापन समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने विद्यार्थियों की सतत शैक्षणिक प्रगति का मूल्यांकन करने तथा कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यशैली के साथ काम करने को कहा साथ ही विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण, स्वच्छ पेयजल, शौचालयों की नियमित साफ-सफाई तथा विद्यालय परिसर में अनुशासित एवं प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के लिए प्राचार्य को निर्देशित किया इस अवसर पर एसडीएम श्री विशाल महाराणा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश चंद्राकर, जिला मिशन समन्वयक श्री शिवेश शुक्ला, प्राचार्य श्री आर.एन. मिश्रा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read