अमलीपदर तहसील क्षेत्र ग्राम घुमरापदर में भाई ने भाई पर किया तीर‌ कमान से जानलेवा हमला पीठ में धंसा तीर गंभीर हालत में घायल रायपुर रेफर बीच-बचाव में जीजा भी घायल

अमलीपदर तहसील क्षेत्र ग्राम घुमरापदर में भाई ने भाई पर किया तीर‌ कमान से जानलेवा हमला पीठ में धंसा तीर गंभीर हालत में घायल रायपुर रेफर बीच-बचाव में जीजा भी घायल

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

अमलीपदर _गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले तहसील अमलीपदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुमरापदर में गुरुवार को पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया यहां एक युवक ने अपने ही भाई पर तीर-कमान से जानलेवा हमला कर दिया हमले में घायल युवक की पीठ में तीर धंस गया जिसे गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे जीजा भी तीर लगने से घायल हो गए जानकारी के अनुसार ग्राम घुमरापदर में दो भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी रज्जो कमार ने तीर-कमान निकालकर अपने भाई पर हमला कर दिया तीर सीधे युवक की पीठ में जा धंसा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे घायल के जीजा को भी तीर लग गया जिससे वह भी घायल हो गए घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को रायपुर रेफर किया गया है प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे जमीन संबंधी विवाद अथवा आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है घटना के बाद आरोपी रज्जो कमार मौके से फरार हो गया। अमलीपदर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read