अमलीपदर तहसील थाना क्षेत्र पानीगांव के युवक दो दिन से था लापता पेड़ पर लटका मिला शव जांच में जुटी पुलिस

अमलीपदर तहसील थाना क्षेत्र पानीगांव के युवक दो दिन से था लापता पेड़ पर लटका मिला शव जांच में जुटी पुलिस

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

अमलीपदर _गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले तहसील अमलीपदर थाना क्षेत्र के ग्राम पानीगांव में शुक्रवार को एक 45 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई मृतक की पहचान कमलू यादव के रूप में हुई है प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमलू यादव पिछले दो दिनों से घर से बिना किसी को बताए निकला था और वापस नहीं लौटा परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी शुक्रवार को गांव के समीप पेड़ पर उसका शव लटका मिला जिसकी सूचना तत्काल अमलीपदर पुलिस को दी गई बताया जा रहा है कि मृतक कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था सूचना मिलते ही अमलीपदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read