भगवान राम को भी नहीं छोड़ा V.h.p और BJP वालों ने उनके ही आभूषण और नगदी डकार गए अब कहां है योगी का बुल्डोजर चलाओ अब ,हमारे मध्य प्रदेश में भी कालो के काल महाकाल के नाम पर अपनी आय दोगुनी,चोगनी करने में लगे सरकार के मुखिया और उनके परिवार – एनपी प्रजापति

भगवान राम को भी नहीं छोड़ा V.h.p और BJP वालों ने उनके ही आभूषण और नगदी डकार गए अब कहां है योगी का बुल्डोजर चलाओ अब ,हमारे मध्य प्रदेश में भी कालो के काल महाकाल के नाम पर अपनी आय दोगुनी,चोगनी करने में लगे सरकार के मुखिया और उनके परिवार – एनपी प्रजापति

इन्हे भी जरूर देखे

भगवान राम को भी नहीं छोड़ा V.h.p और BJP वालों ने उनके ही आभूषण और नगदी डकार गए अब कहां है योगी का बुल्डोजर चलाओ अब ,हमारे मध्य प्रदेश में भी कालो के काल महाकाल के नाम पर अपनी आय दोगुनी,चोगनी करने में लगे सरकार के मुखिया और उनके परिवार – एनपी प्रजापति

सागर–:–मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी व प्रदेश प्रभारी आदरणीय हरीश चौधरी जी के निर्देश पर प्रदेश भर सरकार के काले कारनामों की कलई खोलने पत्रकार- वार्ता आयोजित हो रही है
इसी क्रम में सागर में भी पत्रकार- वार्ता का आयोजन जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्व धान में जिला शहर अध्यक्ष महेश जाटव एवं ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा की अगुवाई में सिविल लाइन स्थित एक होटल में किया गया ।
पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से सागर पधारे
मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री एन पी प्रजापति ने पत्रकारों को बताया कि
उज्जैन में महाकाल महा लोक कॉरिडोर के निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार का मामला तो पहले भी सुर्खियों में आया था जब हवा ,आंधी में वहां सप्त ऋषियों की प्रतिमाएं गिरकर खंडित हो गई थी अभी वर्तमान में राज्य के मुखिया और उनके परिवार की जमीन चर्चा का विषय बनी हुई है जहां उनकी जमीन है क्या कारण है कि वहीं से विकास प्रोजेक्ट जैसे हाईवे लिंक्स की घोषणाएं हो रही हैं और उनकी जमीन ने बचाकर वहीं मास्टर प्लान की दशा -दिशा तय की जा रही है लोगों को पता होना चाहिए की मुख्यमंत्री के कजिन निले 108 एकड़ जमीन दूसरे कजिन के पास 47 एकड़ जमीन मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास 17एकड पुत्र वैभव के पास 17एकड भाई नारायण यादव के पास 19 एकड़ भाई नंदलाल यादव के पास 17 एकड़ बहन कलावती के पास 17 एकड़ भतीजे अभय के पास 16एकड पत्नी सीमा यादव के पास 11एकड पुत्रवधु शालिनी यादव के पास 10 एकड़ साली रेखा के पास 6एकड जमीनें है उनके परिवार की कई कंपनियां भी है
प्रदेश के मुखिया अपनी जमीनों की कीमतें दुगनी चौंकनी करने में लगी है और जनता खस्ता हाल आंसू बहा रही है

एन पी प्रजापति ने कहा कि वहीं अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में आभूषणों और नगदी की चोरी हो जाती है लेकिन भाजपा के मुंह से उफ तक नहीं निकल रही है क्योंकि इस ट्रस्ट में पूरा हस्तक्षेप VHP, BJP
का रहा है और वह जो चढ़ावे की राशि चंपत राय बंसल, अनिल मिश्रा, गोपाल राव व अन्य जो उक्त राशि के गणना प्रमुख हैं जैसे अन्य आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है अब कहां है योगी का बुलडोजर कहां है योगी, आखिर क्यों ख़ामोश है। लगभग 12हजार की मंजूरी पाने वाले कर्मचारि लाखों करोड़ों के घरों में रह रहे हैं दान गिनने वाले लवकुश मिश्रा पर चोरी के आरोप लगे थे
सिंधी समाज की 200किलो चांदी व्यापारीयों की सोने की ईंट महिलाओं के कागभुशुण्डि कहा है 1250 रामशिलाओं का क्या हुआ
कौन हिसाब देगा
लोगों द्वारा दिया गया दान का उल्लेख इस ट्रस्ट के पास नहीं है अयोध्या में भी निर्माण के लिए जो जमीन खरीदी गई वह चार गुना और छह गुना दाम पर ली गई 2 करोड़ की जगह 18 करोड़ का भुगतान किया गया लेकिन भाजपा के मुंह पर दही जमा है क्योंकि वह इस भ्रष्टाचार में शामिल है

श्री एन पी प्रजापति ने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक होने से कई भविष्य बच्चों के अंधकार में हो गए सबसे बुरी हालत ग्रामीण छात्रों की थी 17होनहार छात्रों ने आत्महत्या कर ली 10 साल में 85 बार पेपर लीक हुआ एक एक पेपर को 30-30 लाख रुपए में सरेआम बेचा गया
2013 में व्यापम घोटाला लोग अभी भूले नहीं हैं जिन्होंने कर्ज लेकर अपने बच्चों को उच्च अध्ययन कराया बार-बार परीक्षाओं का लीक होना सिस्टम की कमजोरी है क्योंकि इनकी बागडोर विश्व हिंदू परिषद और बीजेपी की मानसिकता से जुड़े लोगों के हाथ में है चाहे वह सीबीएसई क्यों ना हो,यह सोची समझी रणनीति है जिसका परिणाम बच्चों को भुगतना पड़ रहा है
2021में कृषि विस्तार घोटाला,2023 पटवारी भर्ती घोटाला
2024-25 में नर्सिंग घोटाला सहित अनेक घोटाला करनेवाली सरकार के बीच हम रह रहे हैं
श्री एन पी प्रजापति ने किसानों की समस्याओं पर भी चर्चा करते हुए कहा कि किसान बेहाल परेशान बहाल है आत्महत्या कर रहे हैं क्योंकि उन्हें समय पर खाद नहीं मिल रहा है पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है किसान के जो कृषक के यंत्र हैं वह महंगे हो गए हैं किसानों की फसलों की लागत लगातार बढ़ रही है वहीं डीजल की कीमतों से किसान बेहाल है
जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने भी शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए एवं कहां के शहर में अंधेर नगरी चौपट राजा का राज स्थापित हो गया है लोगों को रात में निकलने से डर लग रहा है रात 9:00 बजे बाजार में सन्नाटा नजर आने लगता है जिस शहर को 2018 में सुरक्षित घोषित किया था वही मध्य प्रदेश में अपराध में नंबर दो पर आ गया है
जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में नर्स के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को गंभीरता से लेते हुए चेतावनी दी अगर प्रसाद ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की दो ग्रामीण कांग्रेस आंदोलन करेगी ।

पत्रकार वार्ता का संचालन डॉक्टर संदीप सबलोक एवं आभार कमलेश तिवारी व्यक्त किया ।

पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से उपस्थित पूर्व विधायक सुनील जैन , प्रदेश प्रवक्ता कुंदन पंजाबी,मुकुल पुरोहित,अमित राम जी दुबे,रामकुमार पचौरी,आशीष ज्योतिषी,अभिषेक गौर,सूर्या शुक्ला, हेमलता कुर्मी, ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज रजक, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,आनंद हेला, मोंटी यादव,मनोज पवार, महेश अहिरवार दीनदयाल तिवारी नरेंद्र मिश्रा वीरेंद्र राजे आदि बर्तन नेता मौजूद थे ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read