साइबर जागरूकता अभियान पटेल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल में सायबर अपराध व उनसे संबंधी सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया

साइबर जागरूकता अभियान पटेल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल में सायबर अपराध व उनसे संबंधी सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया

इन्हे भी जरूर देखे

साइबर जागरूकता अभियान पटेल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल में सायबर अपराध व उनसे संबंधी सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया

इंदौर–:–मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से राज्य स्तरीय अभियान ‘सेफ क्लिक 2026’ का शुभारंभ किया गया है। वर्ष 2025 में आयोजित अभियान की सफलता के बाद इस वर्ष इसका दूसरा संस्करण 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक पूरे प्रदेश में संचालित किया जाएगा। इसी क्रम में पटेल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट इंदौर में उपस्थित लगभग 100 छात्र-छात्राओ तथा शिक्षकों को वर्तमान समय में हो रहे सायबर अपराध व उनसे सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गयी तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल इन्दौर के लगभग 500 विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव संबंधी जानकारी युक्त पर्चे एवं पुस्तिकाएँ वितरित की गई। साथ ही पीपीटी एवं क्विज के माध्यम से सायबर अपराधों से बचाव के उपाय, मोबाइल फोन का सुरक्षित उपयोग, “सेफ क्लिक” के सिद्धांत, घटना घटित होने पर समय पर शिकायत दर्ज कराने का महत्व, हेल्पलाइन नंबर 1930 का उपयोग, तथा साइबर क्राइम पोर्टल एवं “संचार साथी” एप्लीकेशन के उपयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई एवं शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read