विकास खण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सीनापाली में उत्साह के साथ संपन्न, नवप्रवेशी बच्चों को मिठाई खिलाकर आत्मीय से स्वागत किया गया

विकास खण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सीनापाली में उत्साह के साथ संपन्न, नवप्रवेशी बच्चों को मिठाई खिलाकर आत्मीय से स्वागत किया गया

इन्हे भी जरूर देखे

विकास खण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सीनापाली में उत्साह के साथ संपन्न, नवप्रवेशी बच्चों को मिठाई खिलाकर आत्मीय से स्वागत किया गया

देवभोग–:–विकासखंड देवभोग अंतर्गत ग्राम सिनापाली में आज 02 जुलाई को विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर विकास खण्ड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास और उत्सवी माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का विशेष स्वागत कर शिक्षा के प्रति उत्साह और सकारात्मक वातावरण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप एवं विशेष अतिथि सरपंच रोहित पटेल रहे। कार्यक्रम को सफल क्रियान्वयन हेतु अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर संकुल केंद्र सीनापाली की शिक्षिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का पारंपरिक भारतीय संस्कृति के अनुरूप स्वागत किया। संकुल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण नवप्रवेशी बच्चों का सम्मानपूर्ण स्वागत रहा। बच्चों के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया, उन्हें मुकुट पहनाकर एवं तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। साथ ही अतिथियों के हाथों बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों एवं गणवेश का वितरण किया गया तथा उनका मुंह मीठा कराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर आत्मियता से स्वागत करते हुए मुंह मिठा किया और उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है, प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना और गुणवतापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना समाज की सामुहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पालकों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा उनकी शिक्षा में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपेक्षा की गई। शाला प्रवेशोत्सव में उपस्थित सभी अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई लिखाई करने , अनुशासन का पालन करने, अपने क्षेत्रों और घरों का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच, जनपद सदस्य, वार्ड पंच, अभिभावक एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नियमित शिक्षा और बेहतर संस्कारों पर बल दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नवपदस्थ बीईओ निलाम्बर कश्यप के नेतृत्व में सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंच संचालन शिक्षक यशवंत कुमार बघेल ने कार्यक्रम का संबोधन आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया।सहित समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
अंत में व्याख्य सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे बिन्द्रानवागढ़ पूर्व विधायक व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष पदमालया निधी, सुधीर अग्रवाल जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, सुखचंद बेसरा पूर्व जनपद उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी,रोहित पटेल सीनापाली सरपंच, जगमोहन पटेल अध्यक्ष भाजपा मंडल देवभोग, भगवानों बेहरा मंडल अध्यक्ष झाखरपारा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मांझी, गजेन्द्र सोम जनपद पंचायत सदस्य, शंकर नागेश जनपद सदस्य,व स्कूल के प्रार्चाय, शिक्षक,शिक्षिका स्कूली छात्र-छात्राएं शालेय परिवार उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read