भाजपा मंडल झाखरपारा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अंतर्गत ( डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म) में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

भाजपा मंडल झाखरपारा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अंतर्गत ( डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म) में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

इन्हे भी जरूर देखे

भाजपा मंडल झाखरपारा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अंतर्गत ( डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म) में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

देवभोग–:–भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत बूथ स्तर तक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म ( डीएलपी) को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए झाखरपारा मण्डल में आज 2 जुलाई 2026 को दिन गुरुवार को समय 1.00 बजे व्यापक प्रशिक्षण शुरू किया गया। कार्यक्रम को गति प्रदान देने से पहले मुख्य अतिथियों के करकमलों से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित, माला अर्पण कर पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात् मंचसीन अतिथियों ने कार्यक्रम का उद्देश्य, कार्यकताओं को डिजिटल माध्यम से प्रशिक्षित कर संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना है। कार्यक्रम को सफल संचालन हेतु मुख्य वक्ता रिखी राम यादव अध्यक्ष नगरपालिका गरियाबंद, के मार्गदर्शन में डीएलपी प्रभारी डॉ योगी राज माखन कश्यप ने झाखरपारा मण्डल के कार्यकर्ताओं को भाजपा मंडल कार्यालय में प्रशिक्षण बैठक आयोजित कर डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (डीएलपी) प्रोग्राम के उद्देश्य , कार्य-प्रणाली एवं बूथ स्तर पर क्रियान्वयन की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । पदाधिकारी कार्यकताओं को बूथ स्तर पर पहुंचकर अधिक से अधिक कार्यकताओं और आमजन को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से जोड़ने तथा प्रशिक्षित करने का दायित्व दिया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानों बेहरा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मौके पर पहुंचे वरिष्ठ कार्यकर्ता 30 से भी अधिक लोगों का डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म ( डीएलपी) प्रमाण पत्र बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म ( डीएलपी) प्रोग्राम में चार तथ्यों को ध्यान से सुनकर आप्शन का सही विकल्प चुनकर उन्होंने प्रशिक्षण में सफल होकर प्रमाण पत्र प्राप्त किए।अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्य वक्ता रिखी राम यादव अध्यक्ष नगरपालिका गरियाबंद, कार्यक्रम प्रभारी माखन कश्यप, जिला वक्ता एवं मंडल सह प्रभारी, सीता राम यादव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पदुलोचन जगत जिला उपाध्यक्ष,शीतला पाण्डेय महिला मोर्चा कार्यकारी सदस्य, मंडल अध्यक्ष भगवानों बेहरा, सदानंद यादव,योगनिता मांझी महामंत्री,असलम मेमन,विनोद कुमार यादव महामंत्री,जदू राम यादव, इंद्रमणि यादव,खिरसागर बीसी, यशवंत ध्रुवा, विजय कुमार बीसी,नरेन्द्र प्रधान, सुरेन्द्र कुमार यादव, कृपा शंकर सगरिया, जगमोहन निधी, दुकलेश्वर ध्रुवा,नरेश पात्र, प्रेमलता प्रधान, महेंद्र निधी, उपेन्द्र यादव उमाशंकर यादव,व अन्य सभी शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक,बुथ प्रभारी,बुथ पालक, समस्त मोर्चा, प्रकोष्ठ, सोशल मीडिया पदाधिकारी,वरिष्ठ कार्यकर्ता, प्राधिकृत अधिकारी, शाला प्रबंधन समिति, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच व पंच उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सहभागिता निभाई इनकी उपस्थिति सराहनीय रहा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read