एक छोटी सी हेल्प चाहिए…” फिर 50 हजार की डिमांड, भाजपा जिला अध्यक्ष का WhatsApp हैक

एक छोटी सी हेल्प चाहिए…” फिर 50 हजार की डिमांड, भाजपा जिला अध्यक्ष का WhatsApp हैक

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _भारतीय जनता पार्टी गरियाबंद के जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर का मोबाइल, व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। साइबर ठग उनके नाम और पहचान का दुरुपयोग कर लोगों से पैसों की मांग कर रहे हैं जानकारी के अनुसार, हैकर पहले लोगों को “एक छोटी सी हेल्प चाहिए” लिखकर संदेश भेजता है बातचीत शुरू होने के बाद वह एक QR कोड भेजकर करीब 50 हजार रुपये ट्रांसफर करने की मांग करता है इस तरह साइबर ठग लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं मामले की जानकारी सामने आने के बाद अनिल चंद्राकर ने आमजन और पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि उनके नाम से आने वाले किसी भी संदेश, कॉल, QR कोड, बैंक संबंधी जानकारी, लिंक या OTP के झांसे में न आएं किसी भी प्रकार का आर्थिक लेन-देन करने से बचें और संदिग्ध संदेश मिलने पर तुरंत सतर्क रहें उन्होंने कहा कि यह साइबर अपराधियों द्वारा उनकी पहचान का दुरुपयोग कर लोगों को ठगने की कोशिश है साथ ही सभी से इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई है,ताकि कोई भी साइबर ठगी का शिकार न हो।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read