मैनपुर अनुविभाग के दो आश्रित गॉव में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित 15 दिवस के भीतर कर सकते है आवेदन

मैनपुर अनुविभाग के दो आश्रित गॉव में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित 15 दिवस के भीतर कर सकते है आवेदन

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभाग मैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत डूमाघाट के आश्रित ग्राम काण्डसर तथा ग्राम पंचायत धनोरा के आश्रित ग्राम पीपलखुटा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान का आबंटन किया जाएगा इसके लिए संबंधित ग्रामों में उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए पात्र महिला स्व-सहायता समूह, ग्राम पंचायत, वन सेवा सहकारी समिति तथा उपभोक्ता भंडार से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं इच्छुक संस्थाएं 15 दिवस के भीतर अपना आवेदन कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मैनपुर में प्रस्तुत कर सकते हैं निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरा होना आवश्यक है साथ ही आवेदन में आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य होगा आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप, नियम एवं शर्तें कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मैनपुर से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read