भारत-नेपाल सीमा पर 21 ग्राम स्मैक सहित एक नेपाली नागरिक गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर 21 ग्राम स्मैक सहित एक नेपाली नागरिक गिरफ्तार

इन्हे भी जरूर देखे

भारत-नेपाल सीमा पर 21 ग्राम स्मैक सहित एक नेपाली नागरिक गिरफ्तार

59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उल्लेखनीय सफलता

नानपारा–:–दिनांक 08 जुलाई 2026 को श्री कैलाश चन्द रमोला, कमांडेंट, 59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, नानपारा के कुशल निर्देशन एवं प्रभावी पर्यवेक्षण में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
गोपनीय सूचना के आधार पर सीमा चौकी बलाईगांव तथा उत्तर प्रदेश पुलिस, थाना मोतीपुर के संयुक्त नाका दल द्वारा सीमा स्तम्भ संख्या-665 के निकट भारतीय सीमा के 326 मीटर अंदर सघन निगरानी एवं तलाशी अभियान संचालित किया गया। रात्रि लगभग 2305 बजे भारत से नेपाल की ओर जा रहे एक संदिग्ध नेपाली नागरिक को रोककर विधिसम्मत तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 21 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जगदीश शाही, पुत्र धनमल शाही, आयु 24 वर्ष, वार्ड संख्या-05, वीडीसी टीला, थाना जुमला बाजार, जिला जुमला, कर्णाली (नेपाल) के निवासी के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उसने उक्त स्मैक बलाईगांव (भारत) के एक अज्ञात व्यक्ति से प्राप्त की थी तथा उसे स्वयं के सेवन हेतु नेपाल ले जा रहा था। बरामद मादक पदार्थ की पुष्टि एनडीपीएस डिटेक्शन डॉग “मिचू” द्वारा भी की गई।
बरामद स्मैक एवं गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच (उ.प्र.) के सुपुर्द कर दिया गया है, जहाँ स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (NDPS Act) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल एवं उत्तर प्रदेश पुलिस भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध गतिविधियों तथा सीमा पार अपराधों की रोकथाम हेतु पूर्ण समन्वय, सतत निगरानी एवं दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। सीमा सुरक्षा के साथ-साथ नशामुक्त, सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से इस प्रकार के संयुक्त अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

जारीकर्ता:
59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल
नानपारा, जनपद बहराइच (उत्तर प्रदेश)

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read