देहारगुड़ा विद्यालय में राष्ट्रीय एकता का संदेश, विजेता हुए सम्मानित

देहारगुड़ा विद्यालय में राष्ट्रीय एकता का संदेश, विजेता हुए सम्मानित

इन्हे भी जरूर देखे

देहारगुड़ा विद्यालय में राष्ट्रीय एकता का संदेश, विजेता हुए सम्मानित

मैनपुर–:–लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पुलिस विभाग, जिला गरियाबंद के तत्वावधान में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देहारगुड़ा में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता तथा साइबर अपराध एवं सड़क सुरक्षा विषयक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन तथा सड़क सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
आयोजित चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के मूल्यांकन उपरांत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, साथ ही सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।
विद्यालय परिवार ने पुलिस विभाग, जिला गरियाबंद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का इस प्रेरणादायी कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चित्रसेन पटेल प्रधान पाठक, श्रीमती सुरैय्या टंण्वीर, कान्ति लाल साहू, ओमप्रकाश वैष्णव प्रमुख रूप से उपस्थित थे

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read