कलेक्टर ने 31 जुलाई तक शासकीय कार्यालयों के लंबित बिजली बिल भुगतान करने के दिए निर्देश  शासकीय कार्यालयों में अगस्त माह से प्रीपेड बिजली बिलिंग लागू होगा फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्र से नियुक्त शिक्षाकर्मियों की जांच होगी दोषियों पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर ने 31 जुलाई तक शासकीय कार्यालयों के लंबित बिजली बिल भुगतान करने के दिए निर्देश  शासकीय कार्यालयों में अगस्त माह से प्रीपेड बिजली बिलिंग लागू होगा फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्र से नियुक्त शिक्षाकर्मियों की जांच होगी दोषियों पर होगी कार्रवाई

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _कलेक्टर श्री बीएस उइके की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को जनदर्शन, जनशिकायत, सीएम प्रवास, पीजीपोर्टल (सीपीग्राम) के लंबित प्रकरणों को निर्धारित समयावधि पर निराकृत करने के निर्देश दिए कलेक्टर ने कहा कि इन सभी प्रकरणों को राज्य स्तर पर मॉनिटरिंग की जाती है इसलिए संबंधित अधिकारी गुणवत्ता के साथ प्रकरणों का निराकरण करें इस दौरान अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे, श्रीमती ऋषा ठाकुर उपस्थित थे श्री उइके ने सीपीग्राम्स से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद पंचायत मैनपुर में वर्ष 2005 से 2007 के बीच फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र एवं फर्जी दस्तावेज के सहारे शिक्षाकर्मी के पद पर चयनित शिक्षा कर्मियों की नियुक्ति की सूची निकालकर दो दिवस के भीतर उपलब्ध कराएं ताकि फर्जी विकलांग दस्तावेज के सहारे नौकरी करने वाले शिक्षकों के विरूद्ध नियमानुसार उचित कार्रवाई की जा सके उन्होंने स्कूल जतन योजना के तहत वित्तीय दुरूपयोग की भी जांच करने के निर्देश दिए देवभोग विकासखण्ड के ग्राम लाटापारा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पूर्ण आवास की मजदूरी भुगतान शीघ्र कराने के निर्देश दिए कलेक्टर श्री उइके ने किसानों के ऋण पुस्तिका को शत प्रतिशत डीएससी सुनिश्चित करने तथा एग्रीस्टेक में पंजीयन कराने को कहा इसके लिए कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा छुटे हुए लोगों के लिए विशेष शिविर का आयोजन करें इसके अलावा प्रधानमंत्री सूर्यघर निःशुल्क बिजली योजना के जिले को प्राप्त लक्ष्यों को पूरा करें बैठक में कलेक्टर ने राज्य शासन द्वारा सभी शासकीय कार्यालयों में 1 अगस्त 2026 से प्री-पेड बिजली बिलिंग व्यवस्था लागू करने के निर्देश जारी किए हैं इसके तहत सभी विभागों को 31 जुलाई तक अपने लंबित बिजली बिलों का भुगतान करना होगा नई व्यवस्था में बिजली उपयोग के लिए पहले से रिचार्ज कराना अनिवार्य होगा उन्होंने अधिकारियों को समय रहते आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने को कहा। भुगतान में देरी होने पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कलेक्टर श्री बीएस उइके ने संबंधित अधिकारियों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के शेष चावल का शीघ्र जमा कराना सुनिश्चित करने को कहा रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए रासायनिक उर्वरकों के उठाव की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने सहकारी समितियों में उर्वरकों के पर्याप्त भंडारण एवं समय पर वितरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने को कहा। कलेक्टर ने समितिवार उर्वरक भंडारण, वितरण प्रतिशत एवं शेष स्टॉक की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद की उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए अधिकारियों को उर्वरकों की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने के लिए कहा गया उन्होंने कहा कि शासन की सभी कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ समय पर किसानों तक पहुंचना चाहिए कलेक्टर श्री बीएस उइके ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जो अधिकारी एवं कर्मचारी नियमित रूप से बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं करते हैं उनका वेतन आहरण नहीं किया जाएगा उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की नियमित बायोमैट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराया जाए इस दौरान सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read