सीएम हेल्पलाईन 1076 के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर हुई तत्काल कार्रवाई श्रम विभाग की कार्रवाई से 103 मजदूरों को मिला 9 लाख 20 हजार रुपये से अधिक का बकाया वेतन

सीएम हेल्पलाईन 1076 के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर हुई तत्काल कार्रवाई श्रम विभाग की कार्रवाई से 103 मजदूरों को मिला 9 लाख 20 हजार रुपये से अधिक का बकाया वेतन

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायत के आधार पर श्रम विभाग की त्वरित कार्रवाई से 103 मजदूरों को उनका लंबित वेतन मात्र दो दिनों के भीतर दिलाया गया श्रम पदाधिकारी सुश्री जयंती बसंल ने बताया कि विकासखण्ड फिंगेश्वर के ग्राम कुंडेल निवासी नोमेन्द्र कुमार जोशी ने इस संबंध में सीएम हेल्पलाईन 1076 के माध्यम से शिकायत दर्ज किया था जिसमें स्वयं के साथ अन्य 102 मजदूरों द्वारा मजदूरी भुगतान प्राप्त नहीं होने के संबंध शिकायत की गई थी शिकायत प्राप्त होने पर श्रम विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग एवं नियोक्ता से संपर्क कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की विभागीय प्रयासों के परिणाम स्वरूप सभी मजदूरों का लंबित वेतन भुगतान सुनिश्चित किया गया कार्रवाई के तहत कुल 103 मजदूरों की बकाया वेतन राशि 9 लाख 20 हजार 99 रुपये उनके बैंक खातों में जमा कराई गई समयसीमा के भीतर भुगतान मिलने से मजदूरों को राहत मिली। वेतन भुगतान के सफल निराकरण पर शिकायतकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल तथा श्रम कल्याण निरीक्षक मनीष कुमार बंजारे, डाटा एंट्री ऑपरेटर लुकेश्वर सेन एवं उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read