करियर गाइडेंस कार्यशाला में विद्यार्थियों को मिला विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

करियर गाइडेंस कार्यशाला में विद्यार्थियों को मिला विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ जिला प्रशासन की विशेष पहल जिला पंचायत सभाकक्ष में विकासखंड स्तरीय करियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के साथ विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं बेहतर करियर विकल्पों के संबंध में सही मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जिले के विद्यार्थियों को करियर संबंधी बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर श्री बी.एस उइके तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर के निर्देश पर सभी विकासखंडों में करियर गाइडेंस कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश चंद्राकर एवं गौरव गरियाबंद अभियान के जिला नोडल श्री श्याम चंद्राकर के मार्गदर्शन में यह कार्यशाला आयोजित की गई कार्यक्रम में जिला पंचायत की उप संचालक श्रीमती पद्मनी हरदेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 12वीं के बाद का समय जीवन का सबसे महत्वपूर्ण मोड़ होता है इस दौरान लिया गया निर्णय भविष्य की दिशा तय करता है इसलिए विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता और लक्ष्य के अनुरूप सोच-समझकर विषय एवं करियर का चयन करना चाहिए उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। करियर काउंसलर आकाश सिन्हा ने 12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी उन्होंने विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अवसरों, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की रणनीति तथा सफलता प्राप्त करने के प्रभावी तरीकों पर विस्तार से चर्चा की इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं, विषय चयन और करियर निर्माण से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तारपूर्वक समाधान किया गौरव गरियाबंद अभियान के जिला नोडल श्री श्याम चंद्राकर ने जिले के विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले वर्षों में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गरियाबंद का गौरव बढ़ाया है उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भी विद्यार्थी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देकर जिले का नाम रोशन करेंगे। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री गजेंद्र धु्रव ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमेशा बड़े लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें प्राप्त करने के लिए पूरी ईमानदारी एवं लगन से प्रयास करें सफलता उन्हीं को मिलती है जो अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हैं विनोबा टीम के शुभम सिंह ने नीट, जेईई सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी, अध्ययन पद्धति और समय प्रबंधन के संबंध में उपयोगी जानकारी साझा की वहीं व्याख्याता प्रदीप यादव एवं कविता सिन्हा ने बोर्ड परीक्षाओं के ब्लूप्रिंट, प्रश्नपत्र की प्रकृति तथा बेहतर अंक प्राप्त करने की रणनीति पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया इस दौरान प्रशांत डबली, गिरीश शर्मा, नरेश कंवर, मनोज चंद्राकर, नरेंद्र सोनवानी, लेखराम धु्रव सहित शिक्षा विभाग उपस्थित थे।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read