एलेट स्पोर्ट्स अकादमी की टीम जिला स्पर्धा के लिए तैयार

एलेट स्पोर्ट्स अकादमी की टीम जिला स्पर्धा के लिए तैयार

इन्हे भी जरूर देखे

एलेट स्पोर्ट्स अकादमी की टीम जिला स्पर्धा के लिए तैयार

इंदौर–:– शोतोकान कराते अंतराष्ट्रीय डू महासंघ के सान्निध्य में एवं मध्यप्रदेश एस.के.आई.एफ. संघ के तत्वाधान में तथा एलेट स्पोर्ट्स प्रायोजित महू में अगस्त में होने वाली 22 वीं डिस्ट्रिक्ट इंदौर0एस.के.आई.एफ कराते एवं कोशिकी मार्शल आर्ट स्पर्धा में विभिन्न स्कूल के खिलाड़ियों के बीच एलेट स्पोर्ट्स की अंडर 14 व अंडर 17 की टीम भी हिस्सा लेंगी । जिसमें बालक वर्ग में नैतिक चौधरी, अक्षत चौधरी, वंश राठौर ,हर्षल पंवार, तनिष भलावे, आदित्य वर्मा, प्रसून मिश्रा, चिराग सक्वार, विराट बोयत, प्रवीण चौहान, प्रतीक गोस्वामी, ध्रुव बघेल, अंश वर्मा, आदित्य हारुन, धीरज बघेल, अहम रावत शामिल है । वहीं बालिका वर्ग में दिशा राठौर, गायत्री राठौर, आराध्या मकवाने, गीतांजलि एवं तेजस्विनी वर्मा शामिल हैं । यह सभी खिलाड़ी महू गांव स्थित श्रेयस स्कूल में अपनी तैयारी कर रहे है एवं राजेंद्र पाटिल की “ईच वन-टीच वन” मैथड के तहत इनकी तैयारी चल रही है । इनके कोच रोहित कौशल एवं प्रांजलि सरोदे है । यह खिलाड़ी जिला स्तर पर जीतकर नेशनल के लिए जाना चाहते है एवं स्कूल शिक्षा विभाग की थांग था मार्शल आर्ट स्पर्धा में भी भाग लेना चाहते है । डिस्ट्रिक्ट टीम के लिए तैयारी करने पर उन्हें मध्यप्रदेश कोशिकी मार्शल आर्ट संघ के सचिव अमय लश्करी ने बधाई दी एवं आभार राधिका पंचोले ने माना ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read