तेल नदी में दो दिन तक जिंदगी से जूझता रहा युवक, मदद की पुकार सुनकर करचिया के युवाओं ने जोखिम उठाकर बचाई जान

तेल नदी में दो दिन तक जिंदगी से जूझता रहा युवक, मदद की पुकार सुनकर करचिया के युवाओं ने जोखिम उठाकर बचाई जान

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ गरियाबंद जिले के देवभोग विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करचिया में मानवता और साहस की मिसाल देखने को मिली उफनती तेल नदी के बीच दो दिनों से फंसे मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को गुरुवार शाम करचिया के दो युवाओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया जानकारी के अनुसार ऊपरपीटा निवासी फूल सिंह यादव अपने रिश्तेदार के यहां करचिया आया हुआ था भोजन करने के बाद वह अपने गांव लौटने के लिए तेल नदी पार करने लगा इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और वह बीच धारा में फंस गया तेज बहाव के कारण वह न आगे बढ़ सका और न ही वापस लौट पाया गुरुवार सुबह करीब 6 बजे करचिया के एक ग्रामीण की नजर नदी के बीच फंसे युवक पर पड़ी युवक जोर-जोर से चिल्लाकर मदद की गुहार लगा रहा था और कह रहा था कि “मैं नदी में फंस गया हूं, मुझे बचा लो।” ग्रामीण ने तुरंत गांव पहुंचकर लोगों को इसकी जानकारी दी और उसके परिजनों से संपर्क किया तब पता चला कि नदी के बीच फंसा युवक ऊपरपीटा निवासी फूल सिंह यादव है, जो पिछले दो दिनों से वहीं फंसा हुआ था हालांकि, सुबह नदी का जलस्तर और बहाव इतना तेज था कि तत्काल रेस्क्यू करना संभव नहीं था इसलिए ग्रामीण लगातार उस पर नजर बनाए रहे और पानी कम होने का इंतजार करते रहे।

शाम को जब नदी का जलस्तर कुछ कम हुआ, तब करचिया के ठाकुर निषाद और देवी सिंह यादव ने ट्यूब के सहारे नदी में उतरकर जान जोखिम में डाली और साहस का परिचय देते हुए फूल सिंह को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

ग्रामीणों ने दोनों युवाओं की बहादुरी की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते यह साहसिक रेस्क्यू नहीं किया जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read