जिला स्तरीय मेगा ऋण मेला 25 अगस्त को, बैंक शाखा प्रबंधकों को लंबित ऋण प्रकरणों के निराकरण के निर्देश विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत लंबित ऋण प्रकरणों का होगा निराकरण बैंक शाखा प्रबंधक ऋण वितरण एवं विभागवार जानकारी के साथ मेले में रहे उपस्थित

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर के निर्देश पर विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत बैंकों में प्रेषित ऋण प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय मेगा ऋण मेले का आयोजन किया जाएगा यह मेला मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को जनपद पंचायत गरियाबंद के सामुदायिक भवन में प्रातः 11ः00 बजे से आयोजित किया जाएगा मेले में विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत बैंकों में लंबित ऋण प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों को ऋण सुविधा उपलब्ध किया जाएगा इसके लिए समस्त बैंक शाखा प्रबंधकों से लंबित ऋण प्रकरणों पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए मेले में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है बैंक शाखा प्रबंधकों को ऋण वितरण तथा विभागवार ऋण वितरण की जानकारी के साथ शिविर स्थल पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read