[gtranslate]

22वी राज्य स्तरीय कराते स्पर्धा के लिए इंदौर के 24 खिलाड़ी होंगे रवाना

22वी राज्य स्तरीय कराते स्पर्धा के लिए इंदौर के 24 खिलाड़ी होंगे रवाना

इन्हे भी जरूर देखे

22वी राज्य स्तरीय कराते स्पर्धा के लिए इंदौर के 24 खिलाड़ी होंगे रवाना

इंदौर–:–एस.के.आई.एफ (म.प्र.) संघ के तत्वाधान में एवं खेल युवा कल्याण विभाग बालाघाट जिला के सानिध्य में दिनांक 2 व 3 सितंबर को बालाघाट स्थित मुलना खेल विभाग स्टेडियम में आयोजित होने वाली 22 वीं राज्य स्तरीय एस.के.आई.एफ. कराते स्पर्धा के लिए इंदौर जिले के एलेट स्पोर्ट्स अकादमी के 24 कराते खिलाड़ियों को चयनित किया गया है । जिसमें ज्यादातर खिलाड़ी महू ब्लॉक से है । चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है, बालक वर्ग में हर्षल पंवार, तनिष भलावे , प्रसून मिश्रा, चिराग सक्वार, प्रवीण चौहान, ध्रुव बघेल, धीरज बघेल, अहम रावत, श्रेयांश यशोना, पृथ्वीराज यशोना, शुभम मालवीय एवं यश गुर्जर हैं । वहीं बालिका वर्ग में दिशा राठौर, गायत्री राठौर, गीतांशी हुड्डा, तेजस्विनी वर्मा, श्रेया ज़रिया, तनीषा मालवीय, अल शिफा कुरैशी, कोमल गौर, उन्नति बासवे, कुनिका सकोरिया, खुशी धाकड़, कनिका पटेल शामिल हैं । इनके ट्रेनर रोहित कौशल होंगे एवं कोच अमय लश्करी “ट्रेंड सैटर” होंगे ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read