[gtranslate]

निक्षय पोषण योजना में फूड बास्केट अन्नपूर्णा कीट वितरण

निक्षय पोषण योजना में फूड बास्केट अन्नपूर्णा कीट वितरण

इन्हे भी जरूर देखे

निक्षय पोषण योजना में फूड बास्केट अन्नपूर्णा कीट वितरण

इंदौर–:–देपालपुर विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धन्नड़ पर बुधवार दिनांक नौ सितम्बर को आपकी सरकार आपके द्वार राजस्व शिविर आयोजित किया गया। अवसर था प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धन्नड़ पर पांच बिस्तर वाले डिलीवरी पॉइंट के उद्घाटन का साथ ही प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम इंदौर की टी बी यूनिट पांच देपालपुर में टी बी के उपचार रत मरीजों को निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत देपालपुर तहसील के माननीय विधायक श्री मनोज पटेल, इंदौर जिलाधीश महोदय श्री शिवम वर्मा, एस डी एम राऊ श्री लोकेंद सिंह सरल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ माधव हासानी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ विभा नागर, टीम हेड एन टी ई पी देपालपुर डॉ दिलीप शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री शिवराज सिंह चौहान, खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक श्री दिनेश पाटीदार, श्री प्रमोद आर्य, श्री कुलदीप शर्मा के द्वारा निक्षय पोषण फूड बास्केट अन्नपूर्णा कीट का वितरण किया गया।
ज्ञातव्य रहे कि शासन द्वारा प्रत्येक उपचार रत टीबी मरीज को सम्पूर्ण इलाज अवधि में एक हजार रुपए प्रति माह डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर द्वारा उनके बैंक अकाउंट में सीधे सीधे ट्रांसफर किया जाता है इसके अलावा भी समाज में से कोई भी व्यक्ति निक्षय मित्र बन कर टीबी मरीजों को गोद लेकर सात सात सौ पचास रूपए मूल्य की फूड बास्केट अन्नपूर्णा कीट जिससे हाई प्रोटीन खुराक होती है और टी बी के उपचार के दौरान मरीज का पोषण कर टी बी के जीवाणु माइकोबैक्टेरियम ट्यूबरक्लोइ से लड़ने में मदद करती है
खण्ड चिकित्सा अधिकारी देपालपुर डॉ विभा नागर मैडम ने निक्षय मित्र बन कर टीबी मरीजों को यह अन्नपूर्णा कीट उपलब्ध करवाई थी ।
देपालपुर विकासखण्ड लगातार विगत तीन वर्षों से सर्वाधिक टी बी मुक्त ग्राम पंचायतों में इंदौर जिले में अव्वल स्थान पर है।
टीम एन टी ई पी देपालपुर के नोडल अधिकारी डॉ दिलीप शर्मा सभी सम्पन्न व्यक्तियो से अनुरोध करते हैं कि निक्षय मित्र बन कर टीबी मुक्त भारत अभियान में सहयोग करे।
टीबी हारेगा देश जीतेगा

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read