[gtranslate]

“11 सितंबर को टोंकखुर्द विकासखण्‍ड के ग्राम इकलेरा में आयोजित होगा ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर”समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, स्थानीय उद्यमियों के साथ होगा ‘उद्योग संवाद’ कार्यक्रम

“11 सितंबर को टोंकखुर्द विकासखण्‍ड के ग्राम इकलेरा में आयोजित होगा ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर”समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, स्थानीय उद्यमियों के साथ होगा ‘उद्योग संवाद’ कार्यक्रम

इन्हे भी जरूर देखे

“11 सितंबर को टोंकखुर्द विकासखण्‍ड के ग्राम इकलेरा में आयोजित होगा ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर”समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, स्थानीय उद्यमियों के साथ होगा ‘उद्योग संवाद’ कार्यक्रम

देवास–:–मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सुशासन को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए “मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान” के अंतर्गत जिले में विकासखंड स्तर पर प्रति शुक्रवार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 11 सितंबर को टोंकखुर्द विकासखंड के ग्राम इकलेरा में “मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर” का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे। विकासखंड स्तर पर आयोजित किए जा रहे शिविरों के माध्यम से सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

*स्थानीय उद्योगों की समस्याओं के समाधान पर रहेगा जोर*

मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के दौरान स्थानीय उद्यमियों, निवेशकों एवं स्टार्टअप प्रतिनिधियों के साथ ‘उद्योग संवाद’ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना, स्थानीय उद्योगों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को समझना तथा उनके त्वरित समाधान के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करना है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में इससे पहले गंधर्वपुरी, हाटपीपल्या, बरोठा एवं कन्नौद में शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ-साथ लंबित शिकायतों और प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read