[gtranslate]

“कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशन में गोविंदपुरा में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई”15 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त

“कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशन में गोविंदपुरा में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई”15 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त

इन्हे भी जरूर देखे

“कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशन में गोविंदपुरा में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई”15 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त

भोपाल–:–कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में गुरुवार को गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र के ग्राम नरेला शंकरी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन, नगर निगम, उद्योग विभाग और पुलिस प्रशासन के संयुक्त दल ने शासकीय भूमि पर अनधिकृत रूप से निर्मित 20 व्यावसायिक दुकानों और 2 आवासीय निर्माणों को ध्वस्त कर भूमि को पुनः शासन के आधिपत्य में लिया।

कार्रवाई के दौरान लगभग एक हजार वर्गमीटर (10 हजार 760 वर्गफीट) बहुमूल्य शहरी व्यावसायिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। शासकीय गाइडलाइन दर के अनुसार भूमि का न्यूनतम मूल्य लगभग 4 करोड़ 50 लाख रुपये है, जबकि इसका वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 15 करोड़ रुपये आंका गया है।

बेदखली की कार्रवाई एसडीएम गोविंदपुरा श्री आशुतोष शर्मा, तहसीलदार गोविंदपुरा श्री सौरभ वर्मा और नगर निगम अतिक्रमण शाखा प्रभारी श्री शैलेंद्र भदौरिया की उपस्थिति में संपन्न हुई। कार्रवाई के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। राजस्व, नगर निगम एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read