[gtranslate]

छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में सीएम साय ने किया CSTA महासचिव गुरुचरण सिंह होरा का सम्मान, अब दक्षिण कोरिया में संभालेंगे भारत की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में सीएम साय ने किया CSTA महासचिव गुरुचरण सिंह होरा का सम्मान, अब दक्षिण कोरिया में संभालेंगे भारत की जिम्मेदारी

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

रायपुर _ छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की वार्षिक आम सभा की बैठक राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाउस में आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु देव साय ने की बैठक में प्रदेश के खेलों के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, आगामी राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों और खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में प्रदेश के मंत्री केदार कश्यप, दुर्ग सांसद विजय बघेल, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया, छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी, छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा, वरिष्ठ खिलाड़ी संजय मिश्रा सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

खेलों को नई दिशा देने पर मंथन

बैठक में छत्तीसगढ़ में खेल गतिविधियों को और मजबूत करने तथा प्रदेश की प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकारिणी समिति ने पिछले कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी योजनाओं और खेल आयोजनों को लेकर भी विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है आवश्यकता इस बात की है कि इन प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराए जाएं सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से बंद खेल अलंकरण समारोह को दोबारा शुरू किया गया है इसके तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने की घोषणा की गई है सरकार द्वारा बस्तर ओलंपिक, सरगुजा ओलंपिक और राष्ट्रीय ट्राइबल गेम्स जैसे आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को भी सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खेल उत्कृष्ट मिशन पर भी काम किया जा रहा है जिसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

बैठक में आगामी राष्ट्रीय खेलों को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई इस दौरान छत्तीसगढ़ में 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी कराने की घोषणा को प्रदेश के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा गया इससे प्रदेश में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के साथ-साथ खिलाड़ियों को बड़े स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलने की उम्मीद है।

डेविस कप में देश का प्रतिनिधित्व करने पर गुरुचरण सिंह होरा का सम्मान

बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा का विशेष सम्मान किया गया। उन्होंने डेविस कप में मैनेजर के रूप में भारतीय टीम के साथ देश का प्रतिनिधित्व किया और भारतीय टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्री होरा के खेलों के प्रति योगदान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश एवं छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनकी सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल से जुड़े पदाधिकारियों की उपलब्धियां छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात हैं।

गुरुचरण सिंह होरा बोले- खेलों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार के प्रयास सराहनीय

छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई बैठक में खेलों के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है लंबे समय से बंद खेल अलंकरण समारोह को फिर से शुरू करना खिलाड़ियों के लिए उत्साह बढ़ाने वाला कदम है। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों के सम्मान की घोषणा की गई है इसके साथ ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी को सीधे डीएसपी बनाने का निर्णय भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने वाला है।

होरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ को 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी मिलने से प्रदेश के खेल जगत को नई पहचान मिलेगी बड़े राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी से प्रदेश में खेल सुविधाओं का विस्तार होगा और यहां के खिलाड़ियों को भी देशभर के बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा।

दक्षिण कोरिया में डेविस कप के लिए उतरेंगे होरा

गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि वे भारतीय टीम के साथ दक्षिण कोरिया जा रहे हैं, जहां डेविस कप मुकाबले में भारतीय टीम की जीत के लिए पूरी टीम के साथ प्रयास किया जाएगा उन्होंने कहा कि देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करना गर्व का विषय है और उनका प्रयास रहेगा कि भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करे।

हिमांशु द्विवेदी के नेतृत्व में टेनिस को मिल रही मजबूती

बैठक में छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी के नेतृत्व में प्रदेश में टेनिस को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की गई टेनिस गतिविधियों को जिला स्तर तक पहुंचाने, खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने की दिशा में संघ लगातार सक्रिय है।

होरा ने कहा कि डॉ. हिमांशु द्विवेदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ टेनिस संघ लगातार बेहतर कार्य कर रहा है। संघ की गतिविधियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है उन्होंने कहा कि सरकार, ओलंपिक संघ और विभिन्न खेल संघों के समन्वित प्रयासों से छत्तीसगढ़ में खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार हो रहा है।

बैठक के अंत में प्रदेश में खेलों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने और छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया गया।

दक्षिण कोरिया में आयोजित डेविस कप में भारतीय टीम के खिलाड़ियों के नाम

सुमित नागल

युकी भांबरी

मानस धामने

एन. श्रीराम बालाजी

साकेत मायनेनी

बता दें कि गुरुचरण सिंह होरा भारतीय डेविस कप टीम के टीम मैनेजर/समन्वयक के रूप में पहले भी टीम के साथ रह चुके हैं। फरवरी 2025 में टोगो के खिलाफ डेविस कप मुकाबले में श्री होरा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने 3-1 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी अब दक्षिण कोरिया में होने वाले मुकाबले में एक बार फिर भारतीय टेनिस टीम के प्रदर्शन पर नजरें हैं। होरा के पिछले डेविस कप अनुभव को देखते हुए छत्तीसगढ़ के खेलप्रेमियों में भी इस मुकाबले को लेकर खास उत्साह है सभी खेलों के पदाधिकारियों ने उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read