[gtranslate]

इंदौर आईआईटी बोला – ”हमारे पास विशेषज्ञ का टोटा… खड़े हनुमान जी की स्कैनिंग के लिए नहीं भेजी कोई टीम”

इंदौर आईआईटी बोला – ”हमारे पास विशेषज्ञ का टोटा… खड़े हनुमान जी की स्कैनिंग के लिए नहीं भेजी कोई टीम”

इन्हे भी जरूर देखे

इंदौर आईआईटी बोला – ”हमारे पास विशेषज्ञ का टोटा… खड़े हनुमान जी की स्कैनिंग के लिए नहीं भेजी कोई टीम”

उज्जैन–:–महाकाल नगरी उज्जैन में छत्री चौक स्थित प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर को सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के चलते विस्थापित किया जाना है… मंदिर का मुख्य बाहरी ढांचे को तो हटा दिया गया, लेकिन इसके ‘टस से मस न होने’ के दावे के चलते मंदिर हटाने का विरोध तेज हुआ और श्रद्धालुओं की भीड़ यहां लगातार जुटने लगी… एक तरफ प्रशासन का दावा है कि प्रतिमा को जबरन या मशीनों से हटाने के वायरल दावे ब्रामक है और विशेषज्ञों की टीम द्वारा प्रतिमा का आधार, गहराई और मजबूती का परीक्षण कराएंगे… इस बीच यह खबर भी फैली कि प्रतिमा को विस्थापित करने के लिए इंदौर आईआईटी की टीम पहुंची है… जबकि एक मीडिया समूह से चर्चा में आईआईटी ने इस खबर का स्पष्ट खंडन किया कि उसने किसी तरह का कोई जांच दल नहीं भेजा है और इसमें इंदौर आईआईटी की कोई भूमिका नहीं है… आईआईटी ने यहां तक दावा किया कि उसके पास मूर्तियों को विस्थापित करने की जानकारियों के लिए कोई विशेषज्ञ ही नहीं है… दूसरी तरफ प्रशासनिक जिम्मेदारों का कहना है कि अभी प्रक्रिया चल रही है, पूरी नहीं हुई है… स्कैनिंग व अन्य प्रक्रिया की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा..!

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read