[gtranslate]

प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला आयोजित विभागों के बीच बेहतर समन्वय से बुनियादी ढांचा विकास कार्यों को मिलेगी गति कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने प्रधानमंत्री गति शक्ति पोर्टल के अधिकाधिक उपयोग के दिए निर्देश

प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला आयोजित विभागों के बीच बेहतर समन्वय से बुनियादी ढांचा विकास कार्यों को मिलेगी गति कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने प्रधानमंत्री गति शक्ति पोर्टल के अधिकाधिक उपयोग के दिए निर्देश

इन्हे भी जरूर देखे


प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला आयोजित
विभागों के बीच बेहतर समन्वय से बुनियादी ढांचा विकास कार्यों को मिलेगी गति
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने प्रधानमंत्री गति शक्ति पोर्टल के अधिकाधिक उपयोग के दिए निर्देश

गरियाबंद-:-22 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर बुनियादी ढांचा विकास कार्यों को गति देने तथा योजनाओं के समन्वित क्रियान्वयन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
इस दौरान राज्य कार्यालय से आएं मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के राष्ट्रीय मास्टर प्लान, जीआईएस आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म, मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी तथा परियोजनाओं की समन्वित योजना एवं पंजीयन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री गतिशक्ति भारत सरकार का राष्ट्रीय मास्टर प्लान है, जिसमें बुनियादी ढांचे के विकास को गति देना तथा लॉजिस्टिक लागत को कम करना है।
कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्रधानमंत्री गतिशक्ति पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करते हुए योजनाओं का समन्वित एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री दीनबंधु ध्रुव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read