[gtranslate]

सेवा संकल्प अभियान में गोना संकुल के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

सेवा संकल्प अभियान में गोना संकुल के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

इन्हे भी जरूर देखे

सेवा संकल्प अभियान में गोना संकुल के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

मैनपुर-:- विकासखंड स्तरीय सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता में गोना संकुल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, संकुल एवं विकासखंड का नाम गौरवान्वित किया। विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता तथा प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गीना की छात्रा दीक्षा मरकाम ने भाषण प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं शासकीय प्राथमिक विद्यालय शुक्लाभाठा के छात्र खेमराज नेताम ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति एवं आत्मविश्वास के साथ भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया। दोनों विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति से निर्णायकों एवं उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
इस उपलब्धि से गोना संकुल के विद्यालयों में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। विद्यार्थियों की सफलता यह दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उचित मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास एवं प्रोत्साहन मिलने पर वे विभिन्न मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन कर सकते हैं।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दीक्षा मरकाम एवं खेमराज नेताम । खेमराज नेताम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विकासखंड मैनपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, संकुल एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह है। सभी ने दोनों विद्यार्थियों को आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी मैनपुर देवनाथ बघेल विकासखंड स्रोत समन्वयक शिव कुमार नागे संकुल प्राचार्य रविकांत नाग संकुल समन्वयक रसीद खान, प्रधानपाठक सूरज पात्र, रामरतन नेताम, शिक्षक पेशवर यादव, आलोक शर्मा, संतोष कुमार तारक सहित विद्यालय परिवार, संकुल के शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने दोनों विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित करती हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read