[gtranslate]

संकल्प शिविर में गांव-गांव तक पहुंसेवाच रहा शासन – मंत्री श्री बघेल योजनाओं की जानकारी के साथ हितग्राहियों को मिला लाभ ग्राम खोकसरा में आयोजित शिविर में प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी हुए शामिल गली कंक्रीटीकरण, नवीन पंचायत भवन, ट्रांसफार्मर सहित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं की

संकल्प शिविर में गांव-गांव तक पहुंसेवाच रहा शासन – मंत्री श्री बघेल योजनाओं की जानकारी के साथ हितग्राहियों को मिला लाभ ग्राम खोकसरा में आयोजित शिविर में प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी हुए शामिल गली कंक्रीटीकरण, नवीन पंचायत भवन, ट्रांसफार्मर सहित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं की

इन्हे भी जरूर देखे

 संकल्प शिविर में गांव-गांव तक पहुंसेवाच रहा शासन – मंत्री श्री बघेल
योजनाओं की जानकारी के साथ हितग्राहियों को मिला लाभ
ग्राम खोकसरा में आयोजित शिविर में प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी हुए शामिल
गली कंक्रीटीकरण, नवीन पंचायत भवन, ट्रांसफार्मर सहित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं की
गरियाबंद -:-06 अक्टूबर 2026/ जिले में संचालित सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत आज देवभोग विकासखंड के ग्राम खोकसरा में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप, पूर्व विधायक श्री डमरूधर पुजारी, श्री गोवर्धन मांझी सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं भारी संख्या में ग्रामीणजनों ने भी सहभागिता की। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अतिथियों ने अवलोकन किया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री एवं लाभ का वितरण किया गया।
मंत्री श्री बघेल ने सेवा संकल्प शिविर के दौरान क्षेत्रीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं की। ग्राम खोकसरा में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से गली कंक्रीटीकरण, नवीन ग्राम पंचायत भवन, बोर खनन की स्वीकृति तथा अमृत सरोवर निर्माण से संबंधित घोषणाएं की गईं। वहीं ग्राम सागौनबाड़ी में नवीन ट्रांसफार्मर की स्वीकृति की भी घोषणा की। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक श्री अनिल चंद्राकर, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर, ग्राम पंचायत खोकसरा की सरपंच श्रीमती पुष्पा यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
योजनाओं का मिलेगा लाभ, आवेदनों का तेजी से किया जाएगा निराकरण – मंत्री श्री दयालदास बघेल
मुख्य अतिथि मंत्री श्री दयालदास बघेल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों में अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी लोगों को योजनाओं की जानकारी मिले। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार तेजी से निराकरण किया जाएगा। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’, सेवा गाथा, सेवा सेतु सहित विभिन्न गतिविधियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के अवसर पर विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप आगे बढ़ने का संकल्प लिया जा रहा है। मंत्री श्री बघेल ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए ग्रामीणों से पात्रतानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत सहित अन्य योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने किसानों के लिए संचालित योजनाओं और धान खरीदी का भी उल्लेख किया तथा स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांवों को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम, युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने और आत्मनिर्भरता की दिशा में हुए विकास को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य लोगों के जीवन में सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराना है तथा इसके लिए विभागीय अमले को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर कार्य करना चाहिए।
शिविर में समस्याओं के निराकरण के लिए लगाए गए विभागीय स्टॉल – सांसद श्रीमती चौधरी
सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संचालित किया जा रहा है। इसके तहत सेवा सेतु शिविर लगाए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का निराकरण करना और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि शिविर में सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां ग्रामीण योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपनी समस्याओं एवं आवेदनों को संबंधित विभाग के समक्ष रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों का यथासंभव शीघ्र निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा तथा प्रक्रियाधीन आवेदनों की स्थिति की जानकारी भी संबंधित आवेदकों को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि बड़े पुल के निर्माण से लोगों को आवागमन में सुविधा मिली है तथा बेलाट नाला पुल का कार्य टेंडर प्रक्रिया में है। उन्होंने क्षेत्र के विकास एवं जनता की सुविधा के लिए निरंतर कार्य करते रहने की बात कही तथा सभी वर्गों से विकास कार्यों में सहभागिता की अपील की।
        शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा आम लोगों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से विभागीय स्टॉलों पर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी लेने तथा पात्रतानुसार उनका लाभ लेने की अपील की। वरिष्ठ नागरिक श्री अनिल चंद्राकर ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने और विकास कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया। पूर्व विधायक श्री गोवर्धन मांझी ने कहा कि भारत को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है। सेवा सेतु के माध्यम से शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकताओं को रखते हुए बेलाट नाला पुल के निर्माण की मांग का उल्लेख किया तथा क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की आवश्यकता बताई। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान समाज को जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य भारत को सशक्त एवं विकसित बनाने के प्रयासों में आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य सशक्त समाज के महत्वपूर्ण मानक हैं और इन क्षेत्रों में बेहतर परिणाम हासिल करने में महिलाओं एवं गृहणियों की भी भूमिका महत्वपूर्ण है।
विभागीय स्टॉलों के माध्यम से दी गई योजनाओं की जानकारी –
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को शासन की योजनाओं, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
अतिथियों ने स्टॉलों का अवलोकन कर विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को आवश्यक सामग्री एवं लाभ का वितरण भी किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read