[gtranslate]

शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित एसडीएम श्री विशाल महाराणा ने विद्यार्थियों को मतदाता पंजीयन और मतदान के महत्व की दी जानकारी विशेष अभियान के तहत जिले के सभी महाविद्यालयों में पात्र मतदाताओं का भरा जा रहा फॉर्म-6

शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित एसडीएम श्री विशाल महाराणा ने विद्यार्थियों को मतदाता पंजीयन और मतदान के महत्व की दी जानकारी विशेष अभियान के तहत जिले के सभी महाविद्यालयों में पात्र मतदाताओं का भरा जा रहा फॉर्म-6

इन्हे भी जरूर देखे


शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित
एसडीएम श्री विशाल महाराणा ने विद्यार्थियों को मतदाता पंजीयन और मतदान के महत्व की दी जानकारी
विशेष अभियान के तहत जिले के सभी महाविद्यालयों में पात्र मतदाताओं का भरा जा रहा फॉर्म-6

गरियाबंद-:- 09 अक्टूबर 2026/ विशेष अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी देना तथा उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।


इस अवसर पर राजिम के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री विशाल महाराणा ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया और मतदान के महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है। जागरूक मतदाता ही अपने विवेक से सही प्रतिनिधि का चयन कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया को समझें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।


उन्होंने बताया कि नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए फॉर्म-6 भरा जाता है। पात्र युवा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आवेदन भरते समय आवश्यक जानकारी और दस्तावेज सही तरीके से उपलब्ध कराने के संबंध में भी जानकारी दी। जिले के अंतर्गत विशेष अभियान के तहत सभी महाविद्यालयों में पात्र मतदाताओं का फॉर्म-6 भरवाया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इस अभियान के माध्यम से युवाओं में मतदाता जागरूकता बढ़ाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read