[gtranslate]

आतिशी रोशनी, कंफेटी और बबल इफेक्ट के बीच गरियाबंद में मां दुर्गा का भव्य स्वागत जय स्तंभ चौक में सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति ने भव्य आतिशबाजी से किया माता रानी का स्वागत

आतिशी रोशनी, कंफेटी और बबल इफेक्ट के बीच गरियाबंद में मां दुर्गा का भव्य स्वागत जय स्तंभ चौक में सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति ने भव्य आतिशबाजी से किया माता रानी का स्वागत

इन्हे भी जरूर देखे

✍️लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ डीजे की धुन, बाजे-गाजे की गूंज, आसमान में आतिशी रोशनी और चारों ओर गूंजते माता रानी के जयकारे… गरियाबंद में मां दुर्गा के आगमन पर भक्ति के साथ आधुनिक उत्साह का संगम देखने को मिला। रविवार को नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर पहुंचे कुम्हारपारा से बाजे-गाजे और डीजे की धुन के साथ निकले श्रद्धालु भक्त माता रानी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। जगह जगह लोग मां दुर्गा के प्रतिमा के दर्शन के लिए लालायित दिखे।

इस अवसर पर सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति, गांधी मैदान द्वारा जय स्तंभ चौक पर माता रानी का भव्य स्वागत किया गया यहां पायरो व्हील, इलेक्ट्रिक कंफेटी ब्लास्टर, पेपर ब्लास्टर, बबल मशीन और स्पार्कुलर जैसे विशेष इफेक्ट ने प्रतिमा का आकर्षक स्वागत हुआ‌ जय स्तंभ चौक पहुंचे श्रद्धालुओं का स्वागत देखने लोगों की भीड़ जुटी पायरो व्हील और स्पार्कुलर से निकलती रोशनी ने माहौल को भव्य बनाया, वहीं इलेक्ट्रिक कंफेटी और पेपर ब्लास्टर से उड़ते रंगीन कागजों तथा बबल मशीन से निकलते बुलबुलों ने आयोजन में उत्सव के रंग भर दिए।

आधुनिक इफेक्ट के बीच परंपरा के अनुरूप महाआरती

स्वागत समारोह में आधुनिक तकनीक से तैयार किए गए विशेष इफेक्ट आकर्षण का केंद्र रहे, लेकिन आयोजन का मुख्य भाव मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा और भक्ति रहा। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की। रोशनी, जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच माता रानी का अभिनंदन किया गया।

सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा गांधी मैदान में मां दुर्गा की प्रतिमा विराजित की गई प्रतिमा स्थापना के साथ ही यहां नौ दिनों तक पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक आयोजनों का सिलसिला चलेगा इसके अलावा पंचमी से नवमी तक भव्य रास गरबा का भी आयोजन किया जाएगा मां के आगमन के साथ शहर में शारदीय नवरात्रि का उत्साह और बढ़ गया है।

शहर के 14 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना

गरियाबंद में शारदीय नवरात्रि पर शहर के 14 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति गांधी मैदान के साथ यादव पारा, बजरंग चौक, कुम्हारपारा, संतोषी मंदिर, शिक्षक नगर, शारदा चौक, हरिजन पारा, सिविल लाइन, फॉरेस्ट कॉलोनी, रावण भाटा, डाक बंगला और पैरी कॉलोनी में माता रानी विराजित हुई हैं‌ विभिन्न पंडालों में आकर्षक सजावट के साथ पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। प्रतिमा स्थापना के साथ ही शहर में नवरात्रि का उत्साह बढ़ गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read