[gtranslate]

पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

इन्हे भी जरूर देखे

पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

बुरहानपुर – कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई।

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा ने पशुओं के टीकाकरण कार्य की विस्तृत समीक्षा की एवं निर्धारित लक्ष्य को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें ।

विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा संचालित विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक किसानों एवं पशुपालकों को लाभ दिलाया जाए। उन्होंने योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रभावी मॉनीटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. हीरासिंह भंवर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read