[gtranslate]

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई ,70 लीटर हाथ भट्टी शराब व 1200 किलो महुआ लहान जब्त

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई ,70 लीटर हाथ भट्टी शराब व 1200 किलो महुआ लहान जब्त

इन्हे भी जरूर देखे

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई ,70 लीटर हाथ भट्टी शराब व 1200 किलो महुआ लहान जब्त

खण्डवा-:-आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को मूंदी एवं पुनासा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अवैध मदिरा के संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई की। जिला आबकारी अधिकारी श्री विनय रंगशाही ने बताया कि सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं आबकारी कंट्रोलर श्री चंदन सिंह मीणा के नेतृत्व में आबकारी दल द्वारा मूंदी सहित ग्राम रामपुरा, देगावा, केलवाखुर्द एवं सक्तापुर में नाले किनारे झाड़ियों में दबिश दी गई।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया की कार्रवाई के दौरान 70 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 1200 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया। महुआ लहान को मौके पर ही विधिवत नष्ट किया गया। उन्होंने बताया की इस कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा के तहत कुल 10 प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त मदिरा एवं महुआ लहान का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 31 हजार रुपये है।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया की विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री विकास दत्त शर्मा, मुख्य आरक्षक श्रीमती संगीता डांगुरे एवं श्री देवराम रावत सहित आबकारी अमला उपस्थित रहा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read