[gtranslate]

शिक्षण उत्सव 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक एवं संकुल समन्वयक सम्मानित मैनपुर विकासखंड के दो शिक्षक संतोष कुमार तारक एवं अनिल कुमार अवस्थी को मिला लाइब्रेरी बैग

शिक्षण उत्सव 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक एवं संकुल समन्वयक सम्मानित मैनपुर विकासखंड के दो शिक्षक संतोष कुमार तारक एवं अनिल कुमार अवस्थी को मिला लाइब्रेरी बैग

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ जिला प्रशासन गरियाबंद एवं ओपन लिंक्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में राजिम स्थित प्रेम रतन मैरिज पैलेस में शिक्षण उत्सव 2026 का आयोजन किया गया कार्यक्रम में जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, शिक्षण में नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों एवं संकुल अकादमिक समन्वयकों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर मैनपुर विकासखंड के दो शिक्षक संतोष कुमार तारक एवं अनिल कुमार अवस्थी को भी लाइब्रेरी बैग प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के प्रयासों को पहचान देना, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों को प्रोत्साहित करना तथा अन्य शिक्षकों को बेहतर शैक्षणिक गतिविधियां अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चंद्राकर एवं सहायक जिला सांख्यिकी अधिकारी श्याम चंद्राकर ने उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों एवं संकुल अकादमिक समन्वयकों को सम्मानित किया।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार पर जोर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चंद्राकर ने कहा कि शिक्षकों के समर्पण, नवाचारपूर्ण प्रयासों और विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देने से शिक्षा की गुणवत्ता में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने, सही निर्णय लेने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए तैयार करना भी है।

उन्होंने जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों, संकुल समन्वयकों एवं शिक्षा अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया साथ ही विद्यालयों में प्रभावी शिक्षण पद्धतियों को अपनाने, विद्यार्थियों की सीखने की उपलब्धियों में सुधार लाने तथा प्रत्येक बच्चे की शैक्षणिक आवश्यकताओं पर ध्यान देने की बात कही।

शिक्षा की गुणवत्ता में आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका

सहायक जिला सांख्यिकी अधिकारी श्याम चंद्राकर ने कहा कि गरियाबंद जिला शैक्षणिक गुणवत्ता के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है‌ विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति, नामांकन, सीखने की उपलब्धियों एवं परीक्षा परिणामों से संबंधित आंकड़े शिक्षा की वास्तविक स्थिति को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों का सही उपयोग कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने से विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों में और सुधार किया जा सकता है।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी किशुन मतावले ने कहा कि गौरव गरियाबंद के तहत बिनोवा टीम के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रगति के प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षकों के बेहतर कार्यों को पहचानना और उन्हें प्रोत्साहित करना शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है‌ मैनपुर के दो शिक्षकों को मिला लाइब्रेरी बैग शिक्षण उत्सव के दौरान मैनपुर विकासखंड के शिक्षक संतोष कुमार तारक एवं अनिल कुमार अवस्थी को लाइब्रेरी बैग प्रदान किया गया इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों में पुस्तकालय के उपयोग को बढ़ावा देना, विद्यार्थियों में पुस्तकें पढ़ने की रुचि विकसित करना तथा अध्ययन-अध्यापन की प्रक्रिया को अधिक रोचक एवं प्रभावी बनाना है। लाइब्रेरी बैग के माध्यम से बच्चों तक पुस्तकों की पहुंच बढ़ाने और उनमें नियमित पठन की आदत विकसित करने में सहायता मिलेगी‌ कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत साहू, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद सिन्हा, विकासखंड स्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा, शिवकुमार नागे, प्रेमदास मारकंडे, महेश सिन्हा, शुभम पटेल, योगमय प्रधान, अमन पाठक, प्राचार्य युवराज साहू, एम.आर. खान, फेविया लकड़ा, रामनारायण मिश्रा, भंवर लाल ध्रुव कमल पाण्डेय, ईश्वरी प्रसाद साहू, व्याख्याता पूरन लाल साहू, विल्सन थामस, रेशम कोराले, सुशील अवस्थी, रामप्रसाद साहू, अवनीश पात्र, नंदकुमार सिन्हा, सुदामा प्रसाद लोधी, संतोष तारक, राकेश पाण्डेय, अनिल अवस्थी, पुनेश्वर साहू, ईश्वरी सिन्हा, ओमेश्वरी साहू, प्रतिभा साहू, संकुल समन्वयक धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, नरेश साहू, अशोक सोनवानी, अनिल मेघवानी सहित गरियाबंद जिले के लगभग 90 शिक्षक एवं बिनोवा टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

शिक्षण उत्सव 2026 शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मान देने, शैक्षणिक नवाचारों को साझा करने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण मंच बना।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read