[gtranslate]

देवास में 27 अक्टूबर से आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती रैली, तैयारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश अधिकारियों ने रैली और अन्य स्थलों का किया मुआयना

देवास में 27 अक्टूबर से आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती रैली, तैयारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश अधिकारियों ने रैली और अन्य स्थलों का किया मुआयना

इन्हे भी जरूर देखे

देवास में 27 अक्टूबर से आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती रैली, तैयारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

अधिकारियों ने रैली और अन्य स्थलों का किया मुआयना

देवास-:-कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम देवास में 27 अक्टूबर से आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों के संबंध में अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी एवं कर्नल श्री मोहित जैन की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैली को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कर्नल श्री मोहित जैन ने बताया कि देवास में सेना भर्ती रैली 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों का आगमन 25 और 26 अक्टूबर से ही शुरू होने की संभावना है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सोलंकी ने बताया कि पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उचित स्थानों पर साइनेज लगाने, पर्याप्त इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने और संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित करने के लिए भी कहा गया। अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों के लिए बुनियादी सुविधाओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। बैठक में यातायात व्यवस्था सुगम बनाए रखने, रैली स्थल के आस-पास आवश्यकतानुसार सुरक्षा बलों की तैनाती करने तथा रैली स्थल के आसपास जहरीले एवं वन्य जीवों से सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वन विभाग को संबंधित क्षेत्रों का पूर्व निरीक्षण करने तथा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के लिए कहा गया।

स्वास्थ्य विभाग को रैली स्थल पर चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों के लिए दो एम्बुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती विशाखा देशमुख सहित जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, सेना एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के पश्चात अधिकारियों के संयुक्त दल ने कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम स्थित रैली स्थल और शासकीय आईटीआई परिसर सहित अन्य स्थलों का मुआयना किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स, बैरिकेडिंग के निर्देश दिए गए हैं। अन्य चिन्हित ठहराव स्थलों पर पेयजल, अस्थाई शौचालय, लाइटिंग, साफ-सफाई और विश्राम की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read