[gtranslate]

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

इन्हे भी जरूर देखे

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

इंदौर -:-भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) अंतर्गत स्टेट एक्शन प्लान (SAP) वर्ष 2026-27 के तहत गुरुवार को आस्था वृद्धाश्रम, इंदौर में वरिष्ठजनों के लिए संवेदनशीलता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आयुष विभाग के चिकित्सकों द्वारा वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। साथ ही सामाजिक न्याय विभाग द्वारा वरिष्ठजनों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में वृद्धजनों को प्राथमिक उपचार, आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों, पोषण, सामान्य रोगों से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इसके साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सीपीआर (CPR) की प्रक्रिया का प्रदर्शन कर आपातकालीन स्थिति में इसके महत्व एवं उपयोगिता के बारे में बताया गया।


जिला आयुष अधिकारी डॉ. हंसा बारिया के मार्गदर्शन में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में चिकित्सकों ने वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच की तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठजनों को स्वास्थ्य सुविधाओं से लाभान्वित करने के साथ ही उन्हें शासन की योजनाओं, स्वास्थ्य सुरक्षा और आपातकालीन देखभाल के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में आयुष विभाग की ओर से डॉ. जितेन्द्र भालसे, डॉ. महेश पोरवाल, डॉ. अंकिता जैन, डॉ. ज्योति बडोले एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा। इसके अतिरिक्त संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय डॉ. पवन चव्हाण, शैलेन्द्र सोलंकी, नीता कुचेरिया तथा आस्था वृद्धाश्रम के अध्यक्ष श्री दीक्षित सर और सोनिया लोहरे भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read