[gtranslate]

देवास में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू: 2 संभागों के 15 जिलों से पहुंचेंगे अभ्यर्थी, पहले दिन 524 युवाओं ने लिया हिस्सा

देवास में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू: 2 संभागों के 15 जिलों से पहुंचेंगे अभ्यर्थी, पहले दिन 524 युवाओं ने लिया हिस्सा

इन्हे भी जरूर देखे

देवास में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू: 2 संभागों के 15 जिलों से पहुंचेंगे अभ्यर्थी, पहले दिन 524 युवाओं ने लिया हिस्सा

देवास-:-शहर के कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में मंगलवार से अग्निवीर भर्ती रैली का आगाज हो गया। इंदौर और उज्जैन संभाग के 15 जिलों के युवाओं के लिए आयोजित भर्ती रैली के पहले दिन 524 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया और अपनी शारीरिक दक्षता दिखाई। रैली 5 नवंबर तक संचालित होगी। इसमें ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके 4 हजार से अधिक शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थी विभिन्न तिथियों पर फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल परीक्षण में शामिल होंगे।

रैली में प्रतिदिन सीमित अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस जीवनरक्षक उपकरणों सहित मौके पर तैनात रहेगी। अभ्यर्थियों के लिए अस्थायी शेड, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट (अस्थाई शौचालय), लाइटिंग तथा स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन के लिए प्रमुख चौराहों और मार्गों पर साइनेज बोर्ड लगाए गए हैं। वन विभाग की टीमों ने रैली स्थल के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया है, ताकि जहरीले व वन्य जीवों से युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस भर्ती रैली में इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच, शाजापुर और आगर-मालवा जिले के चयनित उम्मीदवार हिस्सा ले रहे हैं। भर्ती स्थल पर 1.6 किमी दौड़, बीम (पुल-अप्स), 9 फीट गड्ढा कूद और जिग-जैग बैलेंस जैसी शारीरिक बाधाओं को पार करने के बाद अभ्यर्थियों का चयन और विस्तृत मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read