[gtranslate]

रायपुर में होगा ‘मिस्टर, मिस एवं मिसेज आइडल ऑफ छत्तीसगढ़ 2026’ सीजन-4 का भव्य आयोजन, 29 नवंबर को ग्रैंड फिनाले

रायपुर में होगा ‘मिस्टर, मिस एवं मिसेज आइडल ऑफ छत्तीसगढ़ 2026’ सीजन-4 का भव्य आयोजन, 29 नवंबर को ग्रैंड फिनाले

इन्हे भी जरूर देखे

रायपुर में होगा ‘मिस्टर, मिस एवं मिसेज आइडल ऑफ छत्तीसगढ़ 2026’ सीजन-4 का भव्य आयोजन, 29 नवंबर को ग्रैंड फिनाले

रायपुर-:- छत्तीसगढ़ में फैशन, मॉडलिंग और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से निहार प्रोडक्शन (Nihaar Production) द्वारा ‘Mr. Miss & Mrs. Idol of Chhattisgarh 2026 – Season 4’ का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य फैशन शो का ग्रैंड फिनाले 29 नवंबर 2026 को रायपुर में आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े फैशन शो में से एक होगा।

कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के युवाओं एवं प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए दो दिनों के ठहरने की व्यवस्था के साथ नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा प्रतिभागियों को प्रोफेशनल ग्रूमिंग एवं मेकअप की सुविधा भी प्रोडक्शन की ओर से प्रदान की जाएगी।

प्रतियोगिता को तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में क्रिएटिविटी राउंड होगा, जिसमें प्रतिभागी अपनी रचनात्मकता एवं व्यक्तित्व का प्रदर्शन करेंगे। दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और कला पर आधारित सीजी राउंड होगा। वहीं तीसरे चरण में वेस्टर्न फैशन एवं पर्सनैलिटी राउंड आयोजित किया जाएगा। तीनों राउंड के लिए प्रतिभागियों को अपनी ड्रेस स्वयं लानी होगी, जबकि मेकअप की व्यवस्था आयोजक प्रोडक्शन द्वारा की जाएगी।

प्रतियोगिता के विजेताओं को विनर क्राउन, ट्रॉफी, स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र, गिफ्ट हैम्पर्स, प्रोफेशनल फोटोशूट और मीडिया कवरेज जैसे आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही विजेताओं को म्यूजिक वीडियो, फिल्म, ब्रांड शूट एवं भविष्य के विभिन्न प्रोजेक्ट्स में काम करने के अवसर भी दिए जाएंगे।

कार्यक्रम की डायरेक्टर, प्रोड्यूसर एवं आयोजक नेहा पटेल हैं। उनके नेतृत्व में निहार प्रोडक्शन द्वारा इस आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। प्रतियोगिता के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इच्छुक प्रतिभागी एवं मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवा पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए नेहा पटेल से मोबाइल नंबर 7225819990 पर संपर्क कर सकते हैं।

आयोजकों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करना और उन्हें फैशन, मनोरंजन एवं फिल्म जगत में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read