जानलेवा कड़की धूप गर्मियों में बिजली बंद हो जाने से जन मानस में मचा हुआ है हां हां कार

जानलेवा कड़की धूप गर्मियों में बिजली बंद हो जाने से जन मानस में मचा हुआ है हां हां कार

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

 

जानलेवा कड़की धूप गर्मियों में बिजली बंद हो जाने से जन मानस में मचा हुआ है हां हां कार

 

गरियाबंद–:–आज सुबह से शाम तक देवभोग क्षेत्र के तेल नदी पार गांव में बिजली लो वोल्टेज होने पर ग्रामीण जनताओं में हां हां कार मचने लगी है। अभी मौसम विभाग के द्वारा 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्शाया गया है।आम नागरिकों को इतनी तेज गर्मीयों से निपटने में बड़ी मुश्किलें हो गई है। गांवों में छोटे- छोटे बाल बच्चें तपती धूप गर्मियों में सहन कर पाना बड़ी मुश्किल हो गया है। चुकी छोटे- छोटे बाल बच्चे को लू लगने की आशंकाएं जताई जा रही है। इधर विधुत विभाग द्वारा बिजली कटौतियां करने में जुटे हैं। सभी ग्रामीण जनों का कहना है कि जून जुलाई तक बिजली का कटौती न किया जाए ताकि इन भीषण गर्मियों से कुछ राहत मिल सके। उसके पश्चात विधुत विभाग अपनी कैदें कानूनी कार्रवाई करते रहे। आज दिन भर बिजली लो वोल्टेज रहने की वजह से दिन भर त्राहि-त्राहि मची हुई थी। ओर अभी रात भर आम आदमियों को चैन के नींद सो पाने में बड़ी मुश्किलें हो रही है। यदि इस तरह बिजली की स्थिति दिन व रात लो वोल्टेज रहती हैं तो जन जीवन अस्त-व्यस्त हो जाएंगे। इसी तरह बीमारी से पीड़ित बच्चे ग्रसित हो जायेंगे। जिससे जन मानस को कभी नुक़सान पहुंचा सकता है। इसी लिए सभी ग्रामीणों का कहना है कि इस किल्लत भरी तेज गर्मी धूप से निजात हेतु बिजली कटौती व लो वोल्टेज न किया जाए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read