अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महाविद्यालय में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महाविद्यालय में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

इन्हे भी जरूर देखे

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महाविद्यालय में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित


गोहरापदर, 21 जून 2026 (रविवार)–:– अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर, जिला गरियाबंद में योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) के स्वयंसेवकों तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।


कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उपस्थित प्रतिभागियों को योग के महत्व, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभाव तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।


यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. टी. एस. सोनवानी के निर्देशन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) कार्यक्रम अधिकारी श्री सनत कुमार के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सभी को नियमित योग करने तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।


अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read