शैक्षिक वातावरण के प्रति सहज बनाएगा– स्कूल रेडिनेश प्रोग्राम

शैक्षिक वातावरण के प्रति सहज बनाएगा– स्कूल रेडिनेश प्रोग्राम

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

शैक्षिक वातावरण के प्रति सहज बनाएगा– स्कूल रेडिनेश प्रोग्राम

SCERT एवम डाइट रायपुर द्वारा संचालित FLN प्रशिक्षण की द्वितीय चरण जिला गरियाबंद अंतर्गत विकासखंड मैनपुर तहसील मुख्यालय अमलीपदर जोन क्रमांक 02 में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षण हेतु जिला शिक्षा अधिकारी श्री ए के सारस्वत,जिला मिशन समन्व्यक श्री एस के नायक के निर्देशन में तथा APC श्री विल्सन पी. थामस व विकासखंड शिक्षा अधिकारी मैनपुर बीआरसीसी शिव कुमार नागे तथा FLN,scert कोर समिति सदस्य श्री दीपेश पुरोहित,जिला प्रभारी लक्ष्मी देवांगन के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 14 से 17 जून 2024 को सम्पन्न हुई।तहसील मुख्यालय अमलीपदर में आयोजित जोन स्तरीय FLN प्रशिक्षण में 12संकुलो के 70शिक्षको ने एससीआरटी द्वारा निर्धारित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण लिया।जिसमे विख मैनपुर से यह प्रशिक्षण विख शिक्षा अधिकारी श्री चंद्रशेखर मिश्रा ,बीआरसीसी श्री शिव कुमार नागै सर की मार्गदर्शन में तीन जोन में आयोजित किया गया था। SRG अनिल कुमार अवस्थी के कुशल निरीक्षण में DRG टीम में शामिल प्रताप सिंह टोप्पो, दिनेश कुमार नेताम व सुनील कुमार सूर्यवंशी प्रशिक्षण में FLN के हर विषयो पर विशेष जोर देते हुए प्रशिक्षण दिया।जहां स्कूल रेडिनेश जैसे विषयो पर शाला में छोटे बच्चो के बीच कैसे काम करे,उन्हें कैसे शाला के मौहोल में ढाले,उन्हें शाला के मौहोल में केसे आनंदित व्यस्त रखे खेल खेल में शिक्षा पर विस्तार से जानकारी दी गई।स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम बच्चों को स्कूल के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने में मदद करने का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम बच्चों को शारीरिक,सामाजिक,भावनात्मक और बौद्धिक रूप से विकसित करने में मदद करता है। शिक्षक साथी अपनी आवश्यकताओं और बच्चों की ज़रूरतों के अनुसार इसमें बदलाव कर सकते हैं।यही वह समय है,जब बच्चा बुनियादी भाषा साक्षरता तथा बुनियादी संख्या का ज्ञान के पूर्व कौशलों को सीखता है।स्कूल रेडिनेश 90दिनों की कार्यक्रम होती है इसी बीच बच्चो को उन्ही की भाषा में उन्हें उनके मौहोल में आनन्दमय वातावरण में व्यस्त रख कर शाला में सीखने की ओर पहली कदम होती हैं।प्रशिक्षण में डीआरजी इस टॉपिक में शिक्षको को अच्छे से समझते हुए उन्ही के शालाओं में होने वाली शैक्षिक वातावरण को साझा करते हुए उन्होंने कहा स्कूल रेडिनेश वास्तविक रूप से नन्हे बच्चों को शैक्षिक स्वस्थ वातावरण में उन्ही के मौहोल से जोड़कर रखना बड़ी चुनौती होती है।पर स्कूल रेडिनेश कार्यक्रम से बच्चो को एक आदर्श शैक्षिक वातावरण सीखने को मिलता है।इस प्रशिक्षण में संकुल समन्वयक श्री भागीरथी नागेश,सुभाष पांडे,अनंतराम नागेंद्र,भूषण पाड़ें,टिकेंद्र राजपूत,मनोहर ध्रुव,अजय यादव,नरेंद्र दीवान,भानुप्रताप राठौर की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।इस FLN प्रशिक्षण में
श्री रामजी ध्रुव,केशरी खरसैल,डोमू राम ध्रुव,लक्ष्मीकांत दुबे,मुकेश सिन्हा,उत्तम सिंह प्रधान,उमेश श्रीवास,रूद्र प्रताप त्रिपाठी,कृष्ण कुमार प्रधान,भगवान सिंह यादव,महेंद्र यादव,कोमल दीवान,प्रेम भाटी,तेज सिन्हा,नेहरू तिवारी,आंनद साहू,परमेश्वर बघेल,गजानन बघेल,छन्नी साहू,गोमती नेताम,जाहिदा बेगम,भूमिका सिन्हा,इंदु बाघे,शिवाला ध्रुव,सविता जेठे चंचला मरकाम,चित्रेरेखा साहू आदि शिक्षक उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read