बांकी मोगरा नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष मनोनीत : कमला बरेठ

बांकी मोगरा नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष मनोनीत : कमला बरेठ

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

बांकी मोगरा नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष मनोनीत : कमला बरेठ

रायपुर –:– नवगठित नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में राज्य शासन द्वारा वार्ड क्रमांक-66 पार्षद श्रीमती कमला बरेठ उपाध्यक्ष मनोनीत की गई हैं। श्रीमती कमला बरेठ जिला योजना समिति की सदस्य भी हैं और नगर पालिका में उपाध्यक्ष का दायित्व मिल जाने से बांकी मोंगरा क्षेत्र की राजनीति में उनका कद बढ़ा है।
छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 (क्रमांक-37 सन्-1961) की धारा 16 (1) के अधीन नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की परिषद के कृत्यों के संचालन हेतु आगामी आदेश तक उक्त समिति का गठन किया गया है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर, उप सचिव रेणुका श्रीवास्तव द्वारा शासन का आदेश जारी कर दिया गया है।
श्रीमती बरेठ के उपाध्यक्ष बनाएँ जाने पर धोबी रजक समाज ने छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, कमला बरेठ को बधाई संदेश प्रेषित किया है।
जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर,प्रदेश महासचिव चूड़ामणि निर्मलकर, प्रदेश युवा अध्यक्ष राजा निर्मलकर, दिनेश निर्मलकर, युवा महासचिव विनय निर्मलकर, मीडिया प्रभारी चंद्रनारायन निर्मलकर, अजय निर्मलकर, डॉ. धर्मेंद्र निर्मल,राजू निर्मलकर, गरियाबंद जिला मुख्य संरक्षक केशर निर्मलकर,जिला अध्यक्ष राजकुमार निर्मलकर, दौलत निर्मलकर,कवर्धा शिवकुमार निर्मलकर ,राजनांदगांव कोमल प्रसाद रजक,बेमेतरा जिला अध्यक्ष ध्रुव रजक, शामिल हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read