संकुल स्तरीय मेगा पालक शिक्षक बैठक में शासन के शैक्षिक योजनाओं से रूबरू हुए पालक बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थिति एवं शिक्षा में गुणवत्ता लाने हुए संकल्पित

संकुल स्तरीय मेगा पालक शिक्षक बैठक में शासन के शैक्षिक योजनाओं से रूबरू हुए पालक बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थिति एवं शिक्षा में गुणवत्ता लाने हुए संकल्पित

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

संकुल स्तरीय मेगा पालक शिक्षक बैठक में शासन के शैक्षिक योजनाओं से रूबरू हुए पालक

बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थिति एवं शिक्षा में गुणवत्ता लाने हुए संकल्पित

गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के अन्तर्गत मेगा संकुल अमलीपदर में संकुल स्तरीय मेगा पालक एवं शिक्षकों का बैठक आहूत किया गया था!यह बैठक बालक पूर्व माध्यमिक शाला अमलीपदर के हनुमान हाल में आयोजित हुआ!बैठक में समस्त पालकों एवं शिक्षकों के बीच समग्र शिक्षा,राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शासन के विभिन्न शैक्षिक योजनाओं को बताकर वृहद चर्चा किया गया!बैठक में पालक बालक एवं शिक्षकों को विद्यालय के प्रति जागरूक होकर सहयोग करने सामुदायिक सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया!इस मौके पर संकुल प्राचार्य श्री वरूण चक्रधारी,संकुल समन्वयक अनंत राम नागेन्द्र,पूर्व विकासखंड स्त्रोत समन्वयक अयोध्या राम टांडिया एवं राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक देवशरण राम साहू द्वारा स्कूल में बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थिति के लिए पालक संवर्ग से अनुरोध अपील किया गया!इतना ही नही बल्कि शासन के महत्त्वपूर्ण योजना जैसे स्कूल रेडीनेश बालवाड़ी एफ.एल.एन.अंगना म शिक्षा,स्पोकन इंग्लिश,नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक, गणवेश,साइकिल वितरण,छात्रवृत्ति मध्याह्न भोजन सहित विविध शैक्षिक योजनाओं की संपूर्ण जानकारी पालकों को दी गई!कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यअतिथि डा.परस राम सिन्हा,विशिष्ट अतिथि श्रवण सतपथी प्यारेलाल दूबे,जनपद पंचायत मैनपुर के सभापति निर्भय सिंह ठाकुर एवं गरियाबंद कार्यक्रम प्रभारी अनुज शर्मा ने भी अपने सम्बोधन में शासन के शैक्षिक योजनाओं का लाभ लेने एवं विद्यालय के प्रति पालकों को उनकी सहभागिता प्रदान करने के लिए अपील किया!साथ ही शिक्षा गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया!इस मौके पर प्रयास विद्यालय में चयनित छात्र दिनेश पटेल,ओमप्रकाश एवं धीरज यादव को श्रीफल से सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया!कार्यक्रम में प्रमुखरूप से पालक सदस्य छन्दोराम मरकाम,भागवत यादव, बंशीलाल यादव,खमेश्वर नागवंशी, अमरलाल यादव,पुरन प्रधान,दिनेश सिन्हा छत्तर सिंह मरकाम,गिरवर यादव,भोजनाथ साहू,हेमलाल यादव, महेन्द्रो महन्ती,दीपचंद साहू, मोनू मिश्रा,निर्भय पटेल,जीवन यादव, चैनसिंह सोनवानी,शिक्षक प्रेम चक्रधारी,उमेश श्रीवास शिक्षिका स्वाति वाघे,डोमूराम ध्रुव,धनसिंह मरकाम,वीरसिंह प्रधान,राजेश राव सिन्धे,नेगराज यादव,नेगराज सहित बड़ी संख्या में पालक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे!कार्यक्रम का सफल मंच संचालन राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक उमेश श्रीवास ने किया!आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक प्रेम चक्रधारी ने किया!

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read