[gtranslate]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से पूर्व विधायक श्री गोवर्धन मांझी जी ने भेंट मुलाकात कर डूमरबाहाल से केंदूवन कच्ची सड़क को प्रधानमंत्री सड़क निर्माण हेतु सौंपे गए ज्ञापन पत्र

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से पूर्व विधायक श्री गोवर्धन मांझी जी ने भेंट मुलाकात कर डूमरबाहाल से केंदूवन कच्ची सड़क को प्रधानमंत्री सड़क निर्माण हेतु सौंपे गए ज्ञापन पत्र

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” जिला ब्यूरो चीफ– चरण सिंह क्षेत्रपाल गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से पूर्व विधायक श्री गोवर्धन मांझी जी ने भेंट मुलाकात कर डूमरबाहाल से केंदूवन कच्ची सड़क को प्रधानमंत्री सड़क निर्माण हेतु सौंपे गए ज्ञापन पत्र

गरियाबंद–:– पूर्व विधायक श्री गोवर्धन मांझी जी छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से भेंट मुलाकात के दौरान गरियाबंद जिले के विकास खण्ड देवभोग क्षेत्र से, डूमरबाहाल से केंदूवन लगभग 2 किलोमीटर तक कि कच्ची सड़क मार्ग को प्रधानमंत्री सड़क मार्ग में जोड़े जाने के लिए लिखित माध्यम से पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी जी अपने लेटर पैड में कच्ची सड़क मार्ग की हालात को जानकारी अवगत करवाते हुए उन्होंने पक्की सड़क मार्ग निर्माण हेतु मांग रखी गई है। इस दरम्यान उन्होंने सड़क मार्ग की जर्जरता हालत को लेकर यह बतलाया गया है कि तेल नदी पार छत्तीस गांवों के मुख्यालय ग्राम झाखरपारा में हायर सेकेण्डरी स्कूल संचालित है ,यहां पढ़ने के लिए दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से करीबन 100 से 150 स्कूली छात्र छात्राएं हर रोज शिक्षा अध्ययन करने के लिए आते हैं, बच्चे कीचड़ मिट्टी से लतपथ होकर भी पढ़ने के लिए सभी दिन आते हैं।तथा तेल नदी पार छत्तीस गांवों में सिर्फ झाखरपारा में प्राथमिक उप-स्वास्थ्य केंद्र स्थापित है, जहां हजारों की संख्या में ग्रामीण जनताएं अपनी शारीरिक समस्या की उपचार कर दवा गोली लेने के लिए आते हैं।
इसी प्रकार कई गांवों के लोग अपने बहू, बेटी को गर्भवती के दौरान प्राथमिकता उप-स्वास्थ्य केंद्र झाखरपारा में प्रसव कराने के लिए लाया जाता हैं। सड़क मार्ग की हालात से आने- जाने वाले राहगीरों को बहुत समस्याएं हो रही हैं। यहां तक कि सड़क मार्ग अति जर्जरता होने की स्थिति बनी हुई है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की स्कूली छात्र छात्राएं कीचड़ मिट्टी से लथपथ हो कर स्कूल में पढ़ने के लिए प्रतिदिन आते हैं। और जब स्कूल से छुट्टी हो जाती है तो बच्चे अपने घरों को साइकिल से हाथ पांव में कीचड़ मिट्टी भरकर आते हैं। यह सड़क मार्ग अति जर्जर व उबड़-खाबड़ गड्ढा हो गया है, सड़क में एक कदम दूरी पहियों में बैठकर जाने से आवाजाहीयों को कभी भी दुर्घटनाएं होने की संभावना है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read