[gtranslate]

गरियाबंद में आज होगा भव्य धार्मिक आयोजन,चर्चित “दाई के दुलरवा जस झांकी पटपर” मंडली की होगी शानदार प्रस्तुति,गांधी मैदान में दिखेंगी भव्य झांकियां, जस गीतों से गूंजेगा शहर

गरियाबंद में आज होगा भव्य धार्मिक आयोजन,चर्चित “दाई के दुलरवा जस झांकी पटपर” मंडली की होगी शानदार प्रस्तुति,गांधी मैदान में दिखेंगी भव्य झांकियां, जस गीतों से गूंजेगा शहर

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ जिलेवासियों के लिए इस बार गणेश उत्सव में भक्ति और आस्था से जुड़ा खास आयोजन होने जा रहा है गोवर्धन पारा गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में वार्ड नंबर 06, गरियाबंद की ओर से पहली बार शहर में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध “दाई के दुलरवा जस झांकी पटपर” मंडली की भव्य प्रस्तुति आयोजित की जा रही है

कार्यक्रम आज 18 सितंबर 2026 को रात 8 बजे गांधी मैदान, गरियाबंद में होगा आयोजन में देवी जस गीतों के साथ माता काली के अद्भुत रूप और विभिन्न पौराणिक प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति देखने को मिलेगी धार्मिक और पौराणिक कथाओं को झांकियों के माध्यम से जीवंत किया जाएगा पटपर झांकी को लेकर जिलेवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी आयोजन को लेकर चर्चाएं तेज हैं पहली बार गरियाबंद में इस तरह की भव्य प्रस्तुति होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

आयोजन को लेकर समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं पार्षद छगन यादव ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गांधी मैदान में भव्य मंच तैयार किया जा रहा है‌ दर्शकों के साथ-साथ महिलाओं और बुजुर्गों के बैठने की विशेष व्यवस्था भी की जा रही है छगन यादव ने कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि मां की भक्ति और आस्था का पर्व है उन्होंने जिलेवासियों से पूरे परिवार के साथ गांधी मैदान पहुंचकर इस भव्य भक्तिमय कार्यक्रम का हिस्सा बनने की अपील की।

कार्यक्रम एक नजर में

आयोजक: वार्ड नंबर 06 / गोवर्धन पारा गणेश उत्सव समिति

दिनांक: आज 18 सितंबर 2026

स्थान: गांधी मैदान, गरियाबंद

समय: आज रात 8 बजे

मुख्य आकर्षण: दाई के दुलरवा जस झांकी पटपर मंडली, देवी जस गीत और भव्य धार्मिक-पौराणिक झांकियां

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read