हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जुटी भाजपा युवा मोर्चा देवभोग में निकाली जाएगी विशाल तिरंगा बाइक रैली,मंडल के हर बूथों व घरों में लगेगें राष्ट्र ध्वज

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जुटी भाजपा युवा मोर्चा देवभोग में निकाली जाएगी विशाल तिरंगा बाइक रैली,मंडल के हर बूथों व घरों में लगेगें राष्ट्र ध्वज

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” जिला ब्यूरो चीफ– चरण सिंह क्षेत्रपाल की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जुटी भाजपा युवा मोर्चा देवभोग में निकाली जाएगी विशाल तिरंगा बाइक रैली,मंडल के हर बूथों व घरों में लगेगें राष्ट्र ध्वज

झाखरपारा ( देवभोग)–:- हर घर तिरंगा अभियान के निमित प्रदेश संगठन के निर्देश एवं जिला संगठन के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी मंडल झाखरपारा में बैठक शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में स्थित पार्टी मुख्यालय में संपन्न हुई ।जिसमे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई।
अभियान के मंडल प्रभारी, प्रकाश कश्यप ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 11 से 15 अगस्त तक भारतीय जनता पार्टी की विस्तृत कार्य योजना तय की गई है जिसमें हम 11 से 13 अगस्त तक तिरंगा अभियान चलाएंगे साथ ही 12 से 14 अगस्त तक शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन करेंगे स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है और जन-जन तक राष्ट्रीयता के भाव को जागृत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी यह कार्यक्रम कर रही है, भाजयुमो मण्डल झाखरपारा में हर घर तिरंगा अभियान के कार्यक्रम सतत रूप से किए जाएंगे।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ योगीराज माखन कश्यप ने कहा की आजादी के अमृत काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर संपूर्ण देशवासी हर घर तिरंगा,घर घर तिरंगा अभियान पूरे जोश के साथ मनाते है इसी तारतम्य में भाजयुमो भी इस वर्ष हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम हमारे मंडल में करने जा रही है भाजपा युवामोर्चा मण्डल झाखरपारा इस प्रत्येक घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने का संकल्प लिया है और हम बड़ी संख्या में एकत्रित होकर 13 जुलाई को युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ विशाल तिरंगा बाइक रैली निकालने जा रहे हैं,बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष डॉ.योगीराज कश्यप, प्रभारी प्रकाश कश्यप, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष दुष्यंत कुमार पात्र, असलमन मेमन देवभोग जनपद सदस्य, उमाशंकर निधी भाजयुमो महामंत्री, यशवंत कुमार ध्रुवा-जिला कार्यकारिणी सदस्य, भद्रपाल पात्र जिला युवामोर्चा कार्यकारी सदस्य, निलेश कुमार डोंगरे जिला मंत्री, प्रमोद कुमार बीसी भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य, भगवानों बेहेरा समाज सेवक,जदू राम यादव,पैकू राम नायक पूर्व युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष, विनोद कुमार यादव-जिला युवामोर्चा कार्यकारी सदस्य,व अन्य सभी युवामोर्चा मण्डल झाखरपारा के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता सहित कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read