आजादी के अमृत महोत्सव राष्ट्र व्यापी हर घर तिरंगा अभियान पर भाजपा मंडल देवभोग की बैठक हुई संपन्न

आजादी के अमृत महोत्सव राष्ट्र व्यापी हर घर तिरंगा अभियान पर भाजपा मंडल देवभोग की बैठक हुई संपन्न

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” जिला ब्यूरो चीफ– चरण सिंह क्षेत्रपाल की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

 

आजादी के अमृत महोत्सव राष्ट्र व्यापी हर घर तिरंगा अभियान पर भाजपा मंडल देवभोग की बैठक हुई संपन्न

गरियाबंद ( देवभोग)- आज दिनांक 12 अगस्त, दिन -सोमवार को पीडब्ल्यूडी विभाग विश्राम गृह में संसदीय सचिव व भावी विधायक श्री गोवर्धन मांझी जी के उपस्थित में देवभोग और झाखरपारा भाजपा मण्डल की संयुक्त बैठक रखी गई थी। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विशेष रूप से चर्चा किया गया। जिसमें हर गांव में शासकीय दफ्तर व शहीद हुए वीर जवानों के स्मृति स्मारक पर तिरंगा झण्डा फहराया जाना अंत्यंत आवश्यक है। अपने घरों में अधिक से अधिक तिरंगा लगाने का आग्रह किया ताकि हर घर में तिरंगा फहराने के इस अभियान को व्यापक रूप से सफल बनाया जा सके। कार्यक्रम की शुभारंभ भारत मां के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना की गई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष कुंजबिहारी बेहेरा जी ने बैठक में उपस्थित सभी बीजेपी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जैसे आप सभी को ज्ञात है कि देश में अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित कि जा रही है, इस दरम्यान सभी कार्यकर्ता व बूथ के सभी प्रभारी आगामी समय में भी पूरी कर्त्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए तत्पर और अग्रसर है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विगत वर्षों से चलाया जा रहा राष्ट्रीय व्यापी हर घर तिरंगा अभियान इस साल भी 09 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाई जाएगी।देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उनकी मंशा के अनुरूप इस अभियान को शहरों,व ग्रामीण क्षेत्रों में हर लोगों को स्मरण कराई जाने इस कार्यक्रम को जमीन स्तर पर जोर दिया जा रहा है।
संसदीय सचिव व भावी विधायक श्री गोवर्धन मांझी जी ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम को हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का मंशा है कि हमेशा की तरह गणतंत्र दिवस सहित स्वतंत्रता दिवस से पूर्व देश का गौरव प्रतिक चिन्ह तिरंगे को हर घर और जन-जन तक पहुंचाने ओर सभी में देश भक्ति की भावना को जागृत रखने के इस उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। आप सभी इस राष्ट्रीय उत्सव में पूरी उत्साह और जोश से कार्यक्रम को सफल बनाने भागीदारी निभाएं। उक्त बैठक समापन पश्चात देवभोग पंडित श्याम प्रसाद मिश्र महाविद्यालय के छात्र -छात्राओं द्वारा तिरंगा प्रभातफेरी निकाली गई इस कार्यक्रम में अधिक संख्या में लोग जुटे और सफल क्रियान्वयन आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोवर्धन मांझी संसदीय सचिव व भावी विधायक, कुंज बिहारी बेहेरा जिला उपाध्यक्ष, डॉ योगीराज माखन कश्यप जिला युवामोर्चा अध्यक्ष, लुद्रास साहू मण्डल अध्यक्ष, मोहन नेताम, जितेन्द्र मांझी अजजा जिला महामंत्री, अनिल कुमार बेहेरा जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष, प्रमोद कुमार यादव पि व जिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष,शनत कुमार मांझी सरपंच झाखरपारा, पदुलोचन मरकाम आरटीआई प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष,मिलाप सिंह ठाकुर, शोभा राम मांझी, संजय साहू, हरिशंकर मांझी, चंद्रिका पटेल,लैबानो ध्रुव, सुशील कुमार यादव, चरण सिंह बीसी,पिताम्बर नागेश, होरी लाल साहू, रंजीत पात्र,बृज लाल सोरी, नरेन्द्र प्रधान,चैतन नायक,तोषन यादव, भोजराज सिन्हा, प्रमोद बीसी, रूपनारायण ओटी, लक्ष्मण ओटी, निलेश कुमार डोंगरे, अश्विन नागेश, धनेश्वर,धनु राम,रूपधर पात्र, केदारनाथ धुव्र, बिजेंद्र कुमार यादव, जगमोहन पटेल, निरंजन,निलचंद पात्र,भोदेव यादव, भुवन लाल, परशुराम, शंकर लाल नागेश,डीकचंद,सजंत यादव,खिती राम, वरूण कुमार नागेश,कनिष्ठर यादव, उपेन्द्र कुमार यादव,लिलाधर यादव, पुनीत राम यादव,वीर सिंह आदि जेष्ठ श्रेष्ठ सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read