नवागंतुक खण्ड शिक्षा अधिकारी का भव्य स्वागत

नवागंतुक खण्ड शिक्षा अधिकारी का भव्य स्वागत

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” संवाददाता– अली शेर कादरी की रिपोर्ट नानपारा जनपद बहराइच (उत्तर प्रदेश)

 

नवागंतुक खण्ड शिक्षा अधिकारी का भव्य स्वागत

दिनांक 31/08/2024 को ब्लॉक संसाधन केंद्र गजाधारपुर ,फखरपुर पर नवागंतुक खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय श्री राकेश कुमार जी का भव्य स्वागत शिक्षक संगठनों द्वारा किया गया।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल(पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ,शिक्षा मित्र संघ और अनुदेशक संघ के संयुक्त तत्वाधान में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र, गजाधरपुर पर किया गया। कार्यक्रम का संचालन जूनियर संघ के ब्लॉक मंत्री सुभाष चंद वर्मा द्वारा किया गया। सर्वप्रथम सभी संगठनों के पदाधिकारियों एवं उपस्थित शिक्षकों का परिचय नवागंतुक खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय से कराया गया। तदोपरांत नवागंतुक खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय का बुके प्रदान कर और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को पूर्व ब्लॉक सह समन्वयक/पूर्व ब्लॉक संयोजक जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ,फखरपुर जिलेदार वर्मा , शिक्षा मित्र संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ जफीर अहमद और अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा संबोधित किया गया।
अपने संबोधन में खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार जी ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा विद्यालय के भौतिक संसाधन और पठन पाठन कंप्यूटर के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की तरह है। दोनों को दुरुस्त रखकर ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उनका पूरा प्रयास ब्लॉक को उत्कृष्टता प्रदान करने के लिए रहेगा और उनके स्तर से पूर्ण सहयोग रहेगा। पूरा बेसिक शिक्षा एक परिवार है और कोई भी सदस्य अपनी बात निसंकोच बता सकता है।विभिन्न शिक्षक समस्याओं पर आदरणीय खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय से सकारात्मक वार्ता हुई। उनके द्वारा प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ बहराइच के का.जिला महामंत्री यादवेंद्र यादव की गरिमामई उपस्थिति रही। जूनियर संगठन की ब्लॉक इकाई से ब्लॉक संरक्षक मो जमाल अजहर सिद्दीकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो बिलाल अंसारी, उपाध्यक्ष वलीउर्रहमान अंसारी, उपाध्यक्ष लाल चंद सोनी, उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप, मंत्री सुभाष चंद वर्मा, कोषाध्यक्ष बाबूलाल मौर्य, संयुक्त मंत्री अखिलेश कुमार मौर्य, अर्जुन कुमार सोनी, रईस अहमद, विनोद कुमार भारती, अनुराग भारती , कमलेश वर्मा , शिक्षक अर्जुन प्रसाद वर्मा,प्रदीप कुमार, सुरेश चंद्र पाल, पुष्पराज सहित काफी लोग उपस्थित रहे।
शिक्षा मित्र संगठन से ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉo जफीर अहमद, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शिवपाल मौर्य,शिवानंद वर्मा, रामचंद्र वर्मा,मीडिया प्रभारी नीरज कुमार शुक्ल, इस्लामुद्दीन सिद्दीकी सहित काफी लोग उपस्थित रहे।
अनुदेशक संगठन से जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सलाहुद्दीन अंसारी, शैलेंद्र आर्य, विपिन कुमार,आशीष कुमार मौर्य सहित काफी संख्या में अध्यापक गण उपस्थित रहे

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read