शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर के स्वयंसेवकों ने निकाली नशा मुक्ति जन जागरूकता रैली

शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर के स्वयंसेवकों ने निकाली नशा मुक्ति जन जागरूकता रैली

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर के स्वयंसेवकों ने निकाली नशा मुक्ति जन जागरूकता रैली

 

गोहरापदर–:–आज दिनांक 4.10.2024 को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको द्वारा नशा मुक्ति पर जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

उक्त रैली का आयोजन प्राचार्य डॉ. टी एस सोनवानी के निर्देशन में तथा कार्यक्रम अधिकारी श्री सनत कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।


उक्त नशामुक्ति रैली आयोजन के अंतर्गत स्वयसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर से बस स्टैंड चौक तक रैली का आयोजन किया गया।


उक्तरैली के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा नशा उन्मूलन हेतु विभिन्न नारे लगाए गए। स्लोगन के माध्यम से स्वयसेवकों द्वारा बतलाया गया कि नशे की समस्या एक महत्वपूर्ण विषय है,

नशा व्यक्ति की सेहत और परिवार पर बुरा प्रभाव डालता है, नशा मुक्ति के लिए संघर्ष करना आवश्यक है, सही संगठन और समुदाय की सहायता नशा मुक्ति में मददगार साबित होती है,

नशाउन्मूलन हेतु संदेश दिया गया ताकि संपूर्ण भारत को नशा मुक्त बनाया जाए।


उक्तकार्यक्रम में अतिथि व्याख्याता- डॉ. रेवचन्द दंता, श्री पंकज तिवारी, कार्यालयीन कर्मचारी श्री फाल्गुन सिंह नागेश, श्री गौरीशंकर मांझी एवं सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read