धवलपुर में महिलाओं को दी गई महिला अधिकार कानूनी जानकारियां,,

धवलपुर में महिलाओं को दी गई महिला अधिकार कानूनी जानकारियां,,

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

धवलपुर में महिलाओं को दी गई महिला अधिकार कानूनी जानकारियां,,

प्रयोग समाज सेवी संस्था तिल्दा रायपुर के द्वारा संचालित परियोजना सामुदायिक संगठनों का क्षमता विकास के परियोजना समन्वयक भारत भूषण ठाकुर के दिशा निर्देश में दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को ग्राम धवलपुर के दुर्गा मंच में 63 महिलाओं को महिला सशक्तिकरण तथा महिला अधिकार संबंधी कानूनी जानकारियां कार्यशाला का शुभारंभ नारदराम ध्रुव सरपंच धवलपुर, जनपद सदस्य चंदा बारले वरिष्ठ अधिवक्ता एवं प्रशिक्षक प्रदीप लंबे, जिला समन्वयक राजेंद्रसिंह क्षत्रिय मंगलूराम जगत के द्वारा भारत माता के छायाचित्र में पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया
जिला समन्वयक राजेंद्र सिंह क्षत्रिय ने सबका स्वागत भाषण दिया इसके पश्चात प्रयोग संस्था द्वारा संचालित परियोजना गतिविधियों की जानकारी दी गई जिसमें युवा यूवतियों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण के तहत इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर ,ड्राइवर,फॉल सीलिंग, मोटर रिपेयरिंग एवं महिलाओं को विभिन्न प्रकार के आय मूलक कार्य हेतु प्रशिक्षण दिया जाता है इसके अतिरिक्त किसानों को प्राकृतिक खेती मछलीपालन, बकरीपालन अन्य प्रशिक्षण इसके अलावा शासन के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर इन योजनाओं से लोगों को जुड़ाव करवाना और लाभ दिलाने का कार्य तथा पॉलिसी एडवोकेसी का कार्य इस परियोजना का मुख्य गतिविधियां हैं इसके पश्चात प्रशिक्षण प्रदीप लंबे अधिवक्ता गरियाबंद ने महिलाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम, टोनहीं प्रताड़ना अधिनियम, संपत्ति का अधिकार, महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर, बच्चों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1098 और महिला हिंसा, घरेलू हिंसा, समानता का अधिकार त्रिस्तरीय पंचायत अधिनियम के तहत महिलाओं को आरक्षण, दहेज प्रताड़ना अधिनियम, और विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्य एवं सुविधाओं की जानकारी दिया गया
जिला समन्वयक मंगलूराम जगत एवं महिला भूमि अधिकार परियोजना के जिला समन्वयक नूरानी जैन के द्वारा कार्यशाला में महिलाओं को समान अधिकार समान अवसर तथा समान काम समान मजदूरी और महिलाओं को भूमि में अधिकार मिले इसके संबंध में जानकारियां दिया गया इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य चन्दा बारले ने महिलाओं को अपने अधिकार तथा कानून के द्वारा मिलने वाले अधिकार को जाने ताकि महिलाओं पर होने वाले अत्याचार उत्पीड़न के विरुद्ध कानूनी लड़ाई लड़ सके इस प्रकार की जानकारी दिया गया
सरपंच धवलपुर नारदराम ध्रुव ने कहा की प्रयोग समाज सेवी संस्था के द्वारा ग्रामीण अंचल में महिला अधिकार कानूनी कार्यशाला का आयोजन करने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इससे ग्रामीण महिलाओं को अपने अधिकार की जानकारी मिलता है इस प्रकार का आयोजन निरंतर होने से समाज के महिलाएं सशक्त होगी
मंगलुराम जगत में वन अधिकार अधिनियम के विषय में विस्तार पूर्वक कार्यशाला में जानकारी दिया गया जिसके तहत 13 दिसंबर 2005 के पूर्व का काबिज आदिवासियों को वन अधिकार पत्र देने का कानूनी प्रावधान है हमें वनों को संरक्षण करना वनों का बचाव करना भी हमारा नैतिक दायित्व है इस कार्यक्रम में पूजा जगत, दीपी जगत,ललित ध्रुव, रेवती ,जानकी,शबनम बेगम रुक्मणी यादव, हेमलता निर्मलकर ,श्रीधर बघेल, विट्ठल विश्वकर्मा, हिरौंधी इस कार्यक्रम में बोईरगांव, धवलपुर, मोहलाई, बोड़ापाला, के महिलाएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन एवं समापन राजेंद्र सिंह राजपूत ने किया

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read