जिला स्तरीय मार्शल आर्ट्स के लिए क्रिस्टियाना कॉन्वेंट स्कूल की टीम तैयार 

जिला स्तरीय मार्शल आर्ट्स के लिए क्रिस्टियाना कॉन्वेंट स्कूल की टीम तैयार 

इन्हे भी जरूर देखे

जिला स्तरीय मार्शल आर्ट्स के लिए क्रिस्टियाना कॉन्वेंट स्कूल की टीम तैयार

इंदौर–:–एलेट स्पोर्ट्स अकादमी के सानिध्य में एवं पूर्व खेलो एम पी एवं स्कूल शिक्षा विभाग डिस्ट्रिक्ट फेंसिंग कोच अमय लश्करी ( इंदौर ) के निर्देशन में राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रांजलि सरोदे द्वारा इंदौर जिले के महू में क्रिस्टियाना कॉन्वेंट स्कूल में कराते कोशिकी मार्शल आर्ट एवं फेंसिंग सिखाकर स्कूल शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय स्पर्धा के लिए टीम तैयार की गई जिसमें हर्षल पंवार , ध्रुव बघेल , तनिष भलावे ,दिशा राठौर, गायत्री राठौर, सृष्टि, आराध्या मकवाना, वंश राठौर ,नैतिक चौधरी ,अक्षत चौधरी आदि शामिल है । ये खिलाड़ी पूरा श्रेय अपनी प्राचार्या वैशाली बक़ोडे को देते है जिन्होंने उन्हें मार्शल आर्ट खेल से अवगत कराया। अब ये चयनित खिलाड़ी आगामी होने वाली स्कूल शिक्षा विभाग की स्पर्धा एवं इंदौर जिला मार्शल आर्ट ओर खेल विभाग द्वारा आयोजित होने वाली स्पर्धाओं में भागीदारी करेंगे । एवं कन्याकुमारी में आयोजित होने वाली एस बी आई नेशनल स्पर्धा का भी हिस्सा बन सकते है । इनके ट्रेनर रोहित कौशल एवं राधिका पंचोले है ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read