ठेकेदारों द्वारा अवैध रूप से रेत और मुरुम का परिवहन -भण्डारण कर शासन को पहुँचाया जा रहा नुक्सान प्रशासनिक अमले द्वारा नहीं की जा रही कार्यवाही

ठेकेदारों द्वारा अवैध रूप से रेत और मुरुम का परिवहन -भण्डारण कर शासन को पहुँचाया जा रहा नुक्सान प्रशासनिक अमले द्वारा नहीं की जा रही कार्यवाही

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” संवाददाता– राजमन नाग की रिपोर्ट फरसगांव कोंडागांव (छत्तीसगढ़)

 

ठेकेदारों द्वारा अवैध रूप से रेत और मुरुम का परिवहन -भण्डारण कर शासन को पहुँचाया जा रहा नुक्सान
प्रशासनिक अमले द्वारा नहीं की जा रही कार्यवाही

फ़रसगांव–:– रेत और मुरुम के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण को लेकर पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने चर्चा के दौरान बताया,भारतमाला परियोजना एक राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना हैं। इसके अंतर्गत नवीन राजमार्ग के अतिरिक्त उन परियोजनाओं को भी पूर्ण किया जा रहा है जो अपूर्ण थे। इस भारत माला परियोजना के अंतर्गत आर्थिक गलियारा EC 15 रायपुर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस वे 464 किलोमीटर लंबा, 6-लेन वाला एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जा रहा है l इस परियोजना हेतु लगभग 20,000 करोड़ रुपये का व्यय का प्रावधान रखा गया है l इस एक्सप्रेस वे का लगभग 126 किलोमीटर का भाग छत्तीसगढ़ में आ रहा हैl केशकाल राजस्व अनुविभाग के संदर्भ में यह बस्तर संभाग के जिला कोंडागांव के केशकाल राजस्व अनुविभाग के गोविंदपुर क्षेत्र से आरंभ हो कर कोसमी, सरगीपाल, हात्मा, मानिकपुर, मचली, सलना, पलना, मारंगपुरी होते हुए ओडिशा में प्रवेश करेगा l

गोविंदपुर क्षेत्र में लगभग 2.50 किलो मीटर का सुरंग भी बनाया जा रहा हैl यह पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से अत्यन्त ही दोष पूर्ण है तथा निर्माण काल में भी असुरक्षित है l

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read